विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कश्मीर में बिजली कटौती का शेड्यूल जारी, 4 से 11 नवंबर तक कई इलाकों में 6 घंटे बत्ती रहेगी गुल; देखें पूरी लिस्ट

Published: Tue, 03 Nov 2026 04:40 PM (IST)

केपीडीसीएल ने कश्मीर घाटी के विभिन्न इलाकों में रखरखाव कार्य के कारण बिजली कटौती की घोषणा की है। यह कटौती ...और पढ़ें

कश्मीर के कई इलाकों में 4 से 11 नवंबर तक बिजली कटौती। (फाइल फोटो)

कश्मीर के कई इलाकों में 4 से 11 नवंबर तक बिजली कटौती। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. केपीडीसीएल ने घाटी में बिजली कटौती की घोषणा की।

  2. रखरखाव कार्य के कारण कई क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित।

  3. 4, 5, 7, 9, 11 नवंबर को प्रभावित होंगे इलाके।

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। केपीडीसीएल ने आने वाले दिनों में घाटी के कई इलाकों में बिजली कटौती की घोषणा की है। इसी तरह, 33 केवी अलुस्टेंग-गांदरबल पावर हाउस फीडर पर शटडाउन रहेगा, जिसके कारण 4 और 7 नवंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बीहामा, आरामपोरा, आर्च, नूनर, मनीगाम, डुडरहामा, मलशैबाग, वायिल, गुल्टीबाग और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

इसी तरह, 33 केवी शरीफाबाद-नारबल लाइन पर शटडाउन रहेगा, जिसके कारण 4 नवंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक नारबल, कावूसा, मजहामा, लावेपोरा, सोजेथ, सनूर, मलपोरा, रादबुघ, रेलवे स्टेशन मजहामा और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

बडगाम-इचगाम लाइन पर 5 नवंबर को बिजली कटौती

साथ ही 33 केवी बडगाम-इचगाम लाइन पर भी शटडाउन रहेगा, जिससे 5 नवंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बरवाह, नोवपोरा, क्रालवारी, इचगाम, इचकूट, चून, बुदिबाग, राजवेन, कानिर , हुशरू, जुहामा, हंजुरा, दादाओमपोरा और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

मट्टन-पहलगाम लाइन पर शटडाउन

इसी तरह, 33 केवी मट्टन-पहलगाम लाइन पर शटडाउन रहेगा, जिसके कारण 4, 9 और 11 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक हुतमुर्राह, सीर, अकाद, सालिया, ऐशमुकाम, बटकूट, पहलगाम, सलार, अरु और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

इसके अलावा, 33 केवी वानपोह-सिकाप लाइन पर भी शटडाउन रहेगा, जिससे सिकाप, ज़िरपोरा, बिजबेहारा, वीर, चीनीवाडर, शमसीपोरा और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।