कश्मीर घाटी में बिजली कटौती का शेड्यूल जारी, दो दिन इन इलाकों में बत्ती रहेगी गुल; देखें लिस्ट
श्रीनगर में केपीडीसीएल ने रखरखाव कार्यों के कारण घाटी के कई हिस्सों में बिजली कटौती की घोषणा की है। 9 ...और पढ़ें

कश्मीर के कई इलाकों में 9 और 22 नवंबर को बिजली कटौती। (फाइल फोटो)
HighLights
केपीडीसीएल ने घाटी में बिजली कटौती की घोषणा की।
9 नवंबर को बडगाम, माछिल घाटी में बिजली गुल रहेगी।
22 नवंबर को ज़कूरा, हज़रतबल क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित।
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। केपीडीसीएल ने आने वाले दिनों में घाटी के कई हिस्सों में बिजली कटौती की घोषणा की है। इंजीनियर ने एक बयान में बताया कि 132 केवी, आईआरसीओएन बडगाम ट्रांसमिशन लाइन बंद रहेगी।
सूचना के अनुसार, 9 नवंबर 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ट्रैक्शन सबस्टेशन बडगाम (रेलवे) की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
जकूरा से बुर्जहामा और हजरतबल तक बिजली कटौती
इसी तरह, 33 केवी हब्बाक-ज़कूरा बुर्जहामा लाइन और 33 केवी हब्बाक-हज़रतबल लाइन भी बंद रहेंगी। इसके चलते 22 नवंबर 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ज़कूरा, बटपोरा, गुलाबाग, बुर्जहामा, चत्तरहामा, तेलबल, दनिहामा, खिमबर में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
साथ ही शुपरबाग, एनिमल हसबेंडरी, हज़रतबल, उमर कालोनी, रंगपोरा, हब्बाक, केयू, नगीन, कनीतार, एनआईटी, श्राइन और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
माछिल घाटी के सभी इलाकों में प्रभावित रहेगी बिजली
बयान में कहा गया है कि 33 केवी आरामपोरा-कुपवाड़ा ओल्ड लाइन भी बंद रहेगी, जिसकी वजह से 9 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पूरी माछिल घाटी में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।