विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कश्मीर में अफवाह फैलाने वालों की अब खैर नहीं, सभी जिलों में बनेंगे इंटरनेट मीडिया सेल; सभी डीसी को निर्देश जारी

Published: Mon, 16 Nov 2026 12:00 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर सरकार ने सभी जिला उपायुक्तों को कश्मीर के जिलों में इंटरनेट मीडिया सेल स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। ...और पढ़ें

कश्मीर के सभी जिलों में बनेंगे इंटरनेट मीडिया सेल। (AI Generated)

कश्मीर के सभी जिलों में बनेंगे इंटरनेट मीडिया सेल। (AI Generated)

HighLights

  1. कश्मीर के सभी जिलों में स्थापित होंगे इंटरनेट मीडिया सेल।

  2. सरकारी योजनाओं, फैसलों की जानकारी जनता तक पहुंचाना मुख्य उद्देश्य।

  3. भ्रामक सूचनाओं, अफवाहों पर तुरंत प्रतिक्रिया देने की व्यवस्था।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। कश्मीर के सभी जिलों में अब इंटरनेट मीडिया सेल स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए सभी जिला उपायुक्तों (डीसी) को निर्देश जारी किए गए हैं। इन सेल के माध्यम से प्रशासन सरकारी योजनाओं, फैसलों और महत्वपूर्ण जानकारियों को तेजी से आम लोगों तक पहुंचाएगा। साथ ही इंटरनेट मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों का समय रहते जवाब देने की व्यवस्था भी की जाएगी।

जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से यह निर्देश दिए गए। सरकारी सूचनाओं के समय पर प्रसार, आम जनता के साथ बेहतर संवाद और इंटरनेट मीडिया के प्रभावी इस्तेमाल पर जोर दिया गया। अधिकारियों से कहा गया कि प्रस्तावित इंटरनेट मीडिया सेल को सक्रिय बनाकर प्रशासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत किया जाए।

प्रशासनिक योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा करते हुए सरकार ने प्रवासी मजदूरों के रहने वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, प्रवासी श्रमिकों के लिए बनाए गए ट्रांजिट आवासों में उपलब्ध सुविधाओं और प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की स्थिति पर भी चर्चा विस्तार से चर्चा की।

सरकारी सूचनाओं के लिए डिजिटल संचार व्यवस्था होगी मजबूत

दरअसल, इंटरनेट मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रशासन अब अपनी डिजिटल संचार व्यवस्था को मजबूत करना चाहता है। इसका उद्देश्य सरकारी सूचनाओं को सही समय पर लोगों तक पहुंचाना और किसी भी गलत जानकारी पर तुरंत प्रतिक्रिया देना है।

उपराज्यपाल की पहल के बाद प्रशासन ने बढ़ाए कदम

बता दें कि इससे पहले 30 अक्टूबर को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी कश्मीर संभाग में जिला स्तर पर इंटरनेट मीडिया सेल स्थापित करने की आवश्यकता जताई थी। उन्होंने यह निर्देश कश्मीर संभाग के उपायुक्तों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक के दौरान दिए थे।

उपराज्यपाल ने इंटरनेट मीडिया पर फैलने वाली गलत और भ्रामक सूचनाओं का तेजी से जवाब देने पर जोर दिया था। अब सभी जिलों के डीसी को इन सेल को स्थापित करने के निर्देश दिए जाने से इस दिशा में प्रशासनिक स्तर पर कदम आगे बढ़ने की उम्मीद है। इन सेल के जरिए सत्यापित जानकारी साझा कर अफवाहों और भ्रामक खबरों को फैलने से रोकने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।