विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डेट पर चलने को कहा; छात्राओं से अभद्र टिप्पणी पड़ी भारी, कश्मीर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के HOD सस्पेंड

Published: Sun, 04 Oct 2026 11:15 AM (IST)

कश्मीर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के रसायन विभाग के एचओडी डॉ. चिन्नप्पन भास्कर को छात्राओं से अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में ...और पढ़ें

कश्मीर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के एचओडी डॉ. चिन्नप्पन भास्कर निलंबित।

कश्मीर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के एचओडी डॉ. चिन्नप्पन भास्कर निलंबित।

HighLights

  1. कश्मीर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के एचओडी डॉ. चिन्नप्पन भास्कर निलंबित

  2. छात्राओं से अभद्र और अश्लील टिप्पणी का आरोप

  3. मामले की जांच के लिए दो कमेटियां गठित की गईं

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर (CUK) में छात्राओं से अश्लील टिप्पणी करने वाले एसोसिएट प्रोफेसर पर बड़ी कार्रवाई हुई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने केमिस्ट्री विभाग के HOD डॉ. चिन्नप्पन भास्कर को तुरंत प्रभाव से सभी पदों से हटा दिया है और उन्हें सस्पेंड कर दिया है।

मामला गुरुवार का है, जब गांदरबल कैंपस में दर्जनों छात्राएं एक साथ प्रदर्शन पर उतर आईं। छात्राओं का आरोप है कि प्रोफेसर क्लास में लगातार छात्राओं पर भद्दी और अश्लील टिप्पणियां करते थे।

प्रोफेसर ने छात्र को दी थी धमकी

एक प्रदर्शनकारी छात्रा ने बताया, "इस हफ्ते तो हद ही हो गई। प्रोफेसर ने एक छात्रा के शरीर पर टिप्पणी की और उसे अपनी डेट बनने के लिए कहा। जब उसने शिकायत की बात कही तो उसे कार्रवाई की धमकी दी गई।"

छात्राओं के हंगामे के बाद प्रशासन हरकत में आया। रजिस्ट्रार डॉ. निसार अहमद मीर ने बताया कि आरोपी प्रोफेसर को HOD के पद से हटाकर डॉ. प्रशांत कुमार गुप्ता को विभाग का नया कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।

दो कमेटियां करेंगी मामले की जांच

मामले की जांच के लिए दो कमेटियां बनाई गई हैं - एक इंटरनल कमेटी और दूसरी VC के निर्देश पर स्पेशल इंक्वायरी कमेटी। रजिस्ट्रार ने साफ कहा, "अगर यौन उत्पीड़न साबित होता है तो और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

यूनिवर्सिटी ने सभी छात्राओं से अपील की है कि अगर किसी के साथ ऐसी हरकत हुई है तो वो बेझिझक कमेटी के सामने आकर बयान दर्ज कराएं।

यह भी पढ़ें- जंगलों में बसे रोहिंग्या, किराये पर बिजली-पानी, जम्मू में वन में बसे रोहिंग्याओं की पहचान और सत्यापन पर उठे सवाल