जम्मू-कश्मीर वन विभाग का नया सर्कुलर, अब ड्यूटी के दौरान तय यूनिफार्म पहनना जरूरी; नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
जम्मू-कश्मीर वन विभाग ने रेंज आफिसर स्तर तक के सभी मैदानी कर्मचारियों के लिए ड्यूटी के दौरान निर्धारित यूनिफार्म पहनना ...और पढ़ें

जम्मू कश्मीर वन विभाग ने मैदानी कर्मचारियों के लिए वर्दी अनिवार्य की। (फाइल फोटो)
HighLights
वन विभाग ने मैदानी कर्मचारियों के लिए वर्दी अनिवार्य की।
रेंज आफिसर स्तर तक के सभी कर्मचारी पहनेंगे यूनिफार्म।
नियम न मानने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी।
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर वन विभाग ने मैदानी कर्मचारियों के लिए वर्दी पहनना अनिवार्य कर दिया है। रेंज ऑफिसर स्तर तक के सभी कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान विभाग की तय यूनिफार्म पहननी होगी।
साथ ही, यह चेतावनी भी दी गई है कि इन निर्देशों का पालन न करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
इस सिलसिले में विभाग द्वारा जारी एक सर्कुलर में, घाटी के मुख्य वन संरक्षक (चीफ कंजरवेटर ऑफ फारेस्ट्स) ने सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे फील्ड ड्यूटी और आधिकारिक कार्यों के दौरान निर्धारित यूनिफार्म पहनें।
वर्दी से मजबूत होगा विभागीय अनुशासन
सर्कुलर में कहा गया है कि वन विभाग एक यूनिफार्म्ड फोर्स है। निर्धारित यूनिफार्म पहनने से न केवल विभागीय अनुशासन, पहचान और पेशेवर मूल्यों का पता चलता है, बल्कि इससे मैदानी कर्मचारियों के बीच अधिकार, जवाबदेही और जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होती है।
साफ-सुथरी और निर्धारित मानकों वाली यूनिफार्म जरूरी
सर्क्यूलर यह भी निर्देश दिया गया है कि यूनिफार्म साफ-सुथरी और अच्छी स्थिति में होनी चाहिए, और पूरी तरह से विभाग द्वारा तय किए गए मानकों के अनुरूप होनी चाहिए।
हर फील्ड कर्मचारी को पहननी होगी तय वर्दी
मुख्य वन संरक्षक ने सभी पर्यवेक्षी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि इन आदेशों का सख्ती से पालन हो। साथ ही, निरीक्षण और फील्ड दौरों के दौरान इन निर्देशों के क्रियान्वयन पर निगरानी रखने को भी कहा गया है।
उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि उनके अधीन काम करने वाले फील्ड कर्मचारी बिना किसी अपवाद के निर्धारित यूनिफार्म पहनें।