विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सरकारी नौकरी के लिए मार्कशीट में बढ़ा दिए नंबर, जम्मू-कश्मीर में तीन पर धोखाधड़ी का आरोप; ऐसे खुली पोल

Published: Thu, 26 Nov 2026 04:39 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर अपराध शाखा की आर्थिक अपराध शाखा ने बांडीपोरा में सरकारी नौकरी के लिए जाली शैक्षणिक प्रमाण पत्र जमा करने वाले तीन उम्मीदवारों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। 

10वीं-12वीं के नंबर बढ़ाने के आरोप में तीन उम्मीदवारों पर चार्जशीट। (AI Generated)

10वीं-12वीं के नंबर बढ़ाने के आरोप में तीन उम्मीदवारों पर चार्जशीट। (AI Generated)

HighLights

  1. आर्थिक अपराध शाखा ने तीन आरोपियों पर आरोपपत्र दायर किया।

  2. सरकारी नौकरी के लिए जाली शैक्षणिक प्रमाण पत्र जमा किए।

  3. आरोपियों ने परीक्षा अंकों में हेराफेरी की थी।

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर अपराध शाखा की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडबल्यो) ने बांडीपोरा जिले में सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए जाली शैक्षणिक प्रमाण पत्र जमा करने के आरोपी तीन उम्मीदवारों के खिलाफ आरोपपत्र दायर की है। इन उम्मीदवारों ने कथित तौर पर अपने परीक्षा अंकों में हेराफेरी की थी।

आरोपियों की पहचान जाहिद मजीग मीर पुत्र अब्दुल मजीद मीर निवासी कलूसा बांडीपुर, उलफत जान पुत्री मती-उल्लाह-खान खान निवासी बांडीपुर और रुकैया बशीर पुत्री बशीर अहमद भट निवासी बांडीपुर के तौर पर हुई है।

छात्रों की शिकायत पर शुरू हुई भर्ती घोटाले की जांच

जांच के अनुसार, यह मामला परीक्षा में सफल रहे छात्रों की लिखी हुई शिकायत के बाद शुरू हुआ था। छात्रों ने आरोप लगाया था कि कुछ आवेदककर्ताओं ने बांडीपुरा के फूड, सिविल सप्लाइज और कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट में चतुर्थ श्रेणी पद के लिए भर्ती प्रक्रिया के दौरान अपनी मार्स सर्टिफिकेटों में प्राप्त किए गए अपन असली अंकों में हेरफेर और स्कैन किए हुए सर्टिफिकेट का इस्तेमाल किया था।

उक्त विभाग में यह भर्ती 21 अक्टूबर, 2017 को जारी एडवर्टाइजमेंट नोटिस नंबर 01 आफ 2017 के तहत की गई थी।जांच के दौरान, ईओडबल्यो को आरोपियों के जमा किए गए सर्टिफिकेट में दिखाए गए असली एकेडमिक रिकार्ड और नंबरों में अंतर मिला।

जाहिद मजीद मीर के 10वीं और 12वीं के नंबर बढ़ाए गए

ज़ाहिद मजीद मीर ने कथित तौर पर अपनी क्लास 10 की परीक्षा में 500 में से 420 मार्क्स दिखाए थे, जबकि उनके असली स्कोर 359 थे। उनके क्लास 12 के मार्क्स भी कथित तौर पर असली 295 से बढ़ाकर 500 में से 393 कर दिए गए थे।

उल्फत जान ने क्लास 10 के मार्क्स कथित तौर पर 500 में से 336 दिखाए गए थे, जबकि उनके असली स्कोर 185 थे। उनके क्लास 12 के सर्टिफिकेट में असली 297 के बजाय 750 में से 492 मार्क्स दिखाए गए थे।

जांच में यह भी पता चला कि रुकैया अख्तर ने कथित तौर पर अपने क्लास 10 के मार्क्स 500 में से 261 से बढ़ाकर 405 कर दिए थे। उनका कथित क्लास 12 का सर्टिफिकेट, जिसमें 750 में से 629 मार्क्स थे, गलत पाया गया, और जम्मू और कश्मीर बोर्ड आफ़ स्कूल एजुकेशन ने पुष्टि की कि वह परीक्षा में शामिल नहीं हुई थीं।

संबंधित अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों के दस्ताावेजों की फोरेंसिक जांच और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी से मिली राय से उनके जालसाजी की पुष्टि हुई। इसके बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ सेक्शन 420, 467, 468 और 471 आरपीसी के तहत आरोपपत्र दायर किया गया जो अब आगे की कानूनी कार्रवाई और मामले के फैसले के लिए बांडीपुर की अदालत के समक्ष है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।