विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस में बयानबाजी पर लगी लगाम, अब हर नेता नहीं दे सकेगा बयान; जानें किसे मिली बोलने की इजाजत

Published: Wed, 11 Nov 2026 11:32 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस कमेटी ने मीडिया में बयानबाजी को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब केवल अधिकृत प्रवक्ता और प्रमुख ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने मीडिया से बातचीत के लिए तय किए नियम।

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने मीडिया से बातचीत के लिए तय किए नियम।

HighLights

  1. कांग्रेस ने मीडिया बयानबाजी पर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए।

  2. केवल अधिकृत प्रवक्ता और प्रमुख नेता ही बयान देंगे।

  3. नियमों का उल्लंघन करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत और पार्टी का आधिकारिक पक्ष रखने को लेकर अपने सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि सिर्फ अधिकारिक प्रवक्ता और प्रमुख नेता ही नीतिगत मामलों पर बयान दे सकते हैं, कोई दूसरा नहीं। अगर कोई अन्य नेता-कार्यकर्त्ता या पदाधिकारी ऐसा करेगा तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिक हामिद करा की अध्यक्षता में कश्मीर संभाग के सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ हुई बैठक के बाद यह आदेश जारी किए गए हैं।

प्रदेश स्तर के मुद्दों पर चुनिंदा पदाधिकारी ही करेंगे मीडिया से बात

उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर के राजनीतिक, नीतिगत और संगठनात्मक मुद्दों पर केवल प्रदेश कमेटी अध्यक्ष, कांग्रेस विधायक दल के नेता, मुख्य सचेतक, मुख्यालय प्रभारी तथा अधिकृत पदाधिकारी ही मीडिया से बातचीत कर सकेंगे। जिला अध्यक्ष और जिला प्रवक्ता केवल अपने जिले से जुड़े स्थानीय मुद्दों पर ही बयान दे पाएंगे।

इसके अलावा मीडिया संस्थानों और पत्रकारों से मिलने वाले साक्षात्कार, प्रतिक्रिया, बयान और अन्य संवाद संबंधी अनुरोध श्रीनगर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के माध्यम से भेजना अनिवार्य होगा।

बिना अनुमति संवेदनशील मुद्दों पर बयान देने पर रोक

कोई भी पदाधिकारी बिना पूर्व अनुमति संवेदनशील राजनीतिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया नहीं देगा और न ही पार्टी की आधिकारिक नीति या रुख प्रस्तुत करेगा।

दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ संगठनात्मक अनुशासन के तहत कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कुछ समय पहले पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने भी अपने पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं के लिए भी ऐसी ही एक निर्देशावली जारी की थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।