विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

J&K Weather: न बारिश, न बर्फबारी... फिर भी जम्मू-कश्मीर में बढ़ेगी ठंड, जानें आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

Published: Sun, 22 Nov 2026 07:00 AM (IST)

Jammu-Kashmir Weather Update: जम्मू कश्मीर में 3 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि शीतलहर और तापमान में गिरावट जारी रहेगी। इस दौरान कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी या बारिश हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर में आगे दो से तीन डिग्री तक गिरेगा तापमान। (फाइल फोटो)

 जम्मू-कश्मीर में आगे दो से तीन डिग्री तक गिरेगा तापमान। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जम्मू कश्मीर में 3 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा।

  2. घाटी में शीतलहर और तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

  3. ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी या बारिश संभव है।

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में 28 नवंंबर तक बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क बना रहेगा। शनिवार के बाद मौसम में दो से तीन डिग्री तापमान में गिरावट आएगी। कश्मीर में पहले ही तापमान सामान्य से नीचे है। फिलहाल, जम्मू संभाग में भद्रवाह और बनिहाल सबसे ज्यादा ठंडे हैं।घाटी में शुष्क मौसम के बीच भीषण ठंड का प्रकोप बना हुआ है, जबकि मौसम की मानें तो 3 दिसंबर तक घाटी में मौसम के मिजाज शुष्क ही बने रहेंगे। इस बीच इसमें कोई बड़ी तबलीदी नहीं आएगी।

हालांकि, इस दौरान कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश हो सकती है।

घाटी में फिलहाल शुष्क रहेगा मौसम, ठंड का बढ़ेगा असर

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, घाटी में फिलहाल निष्क्रिय पश्चिमी विक्षोभ के तीन दिसंबर तक सक्रिय होने के आसार नहीं हैं।

ऐसे में तब तक मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, इस बीच तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा और शीतलहर का प्रकोप भी बना रहेगा।

श्रीनगर समेत घाटी के अधिकांश इलाकों में दिनभर छाए रहे बादल

इस बीच, बीते दिनों की तुलना में न्यूनतम तापमान में थोड़ा सुधार दर्ज किया गया। हालांकि, शीतलहर का प्रकोप बना रहा। श्रीनगर समेत घाटी के अधिकांश इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे।

शोपियां सबसे ठंडा, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री

मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में 2.2, पहलगाम में 0.4, कुपवाड़ा में 0.8, कुकरनाग में 3.1, गुलमर्ग में 3.1, बांडीपोरा में 3.0, शोपियां में 0.2 और अनंतनाग में 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।