विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir Election: पहले चरण के नामांकन का आज आखिरी मौका, महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा समेत ये दिग्गज भरेंगे पर्चा

Published: Tue, 27 Aug 2024 12:22 PM (GMT+05:30)

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 (Jammu Kashmir Vidhan Sabha Election 2024) के लिए पहले चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन है। (फाइल फोटो)
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. आज रहेगी नामांकन की दौड़
  2. इल्तिजा और विकार भी भरेंगे पर्चा
  3. पहले चरण 24 सीटों के लिए जमा कराए जा रहे नामांकन

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती आज सिरीगुफवारा-बिजबेहाड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपना नामांकन पत्र जमा कराएंगी।

फिलहाल, पहले चरण में शामिल 24 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 14 प्रत्याशियों ने ही अपने नामांकन जमा कराए हैं।

नामांकन जमा कराने का आज आखिरी मौका

पहले चरण के लिए नामांकन जमा कराने की समय सीमा आज समाप्त हो जाएगी। नामांकन जमा कराने के अंतिम दिन मंगलवार को पीडीपी के 20, नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) की तरफ से 19 और कांग्रेस के विकार रसूल, जीए मीर समेत नौ उम्मीदवार नामांकन जमा कराएंगे। पहले चरण में नेकां और कांग्रेस के बीच दो सीटों पर मैत्रीपूर्ण मुकाबला देखने को मिलेगा।

माकपा नेता मोहम्मद यूसुफ तारीगामी और पीडीपी के अब्दुल रहमान वीरी भी आज अपना नामांकन जमा कराएंगे। पीडीपी के बागी पूर्व विधायक एजाज अहमद मीर समेत पहले चरण की चुनाव प्रक्रिया में भाग ले रहे भाजपा के 16 उम्मीदवार भी नामांकन के अंतिम दिन अपना पर्चा भरेंगे।

यह भी पढ़ें:

Jammu Kashmir Election: नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, इन 18 चेहरों को मिला मौका

Jammu Kashmir Election: नए उम्मीदवारों को टिकट देने पर भड़के भाजपा के पुराने कार्यकर्ता, निर्दलीय लड़ने की तैयारी में कई दिग्गज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।