विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बर्फ की चादर से ढकना शुरू हुआ कश्मीर, घाटी के ऊपरी इलाकों में बारिश की संभावना; कैसा रहेगा अगले 2 दिनों तक मौसम?

By Agency Edited By: Prince Sharma
Published: Tue, 29 Oct 2024 07:16 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर में मौसम बदल रहा है। कश्मीर के ऊंचे इलाकों में कई जगहों पर मंगलवार को हल्की बर्फबारी हुई और ...और पढ़ें

कश्मीर में बर्फबारी शुरू, घाटी के ऊपरी इलाकों में बारिश की संभावना
कश्मीर में बर्फबारी शुरू, घाटी के ऊपरी इलाकों में बारिश की संभावना

HighLights

  1. जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी ने दस्तक दे दी है
  2. अगले दो दिनों तक हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई गई है
  3. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

पीटीआई, श्रीनगर। Jammu Kashmir Weather Update: जम्मू-कश्मीर में मौसम बदल रहा है। कश्मीर के ऊंचे इलाकों में कई जगहों पर मंगलवार को हल्की बर्फबारी हुई और मौसम विभाग ने दो दिनों तक बादल छाए रहने और घाटी के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज और श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर मिनीमर्ग जैसे कुछ इलाकों में सुबह-सुबह हल्की बर्फबारी हुई।

अगले 2 दिनों तक छाए रहेंगे बादल

अधिकारियों ने बताया कि कुछ अन्य इलाकों में भी हल्की बर्फबारी की खबरें हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार से दो दिनों तक कश्मीर में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश/हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है, खासकर उत्तर और मध्य कश्मीर के ऊंचे इलाकों में ज्यादा संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने बताया है कि नवंबर के पहले सप्ताह तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। इस बीच, श्रीनगर और घाटी के अन्य मौसम केंद्रों में मौसम के इस समय के लिए अपेक्षाकृत गर्म रातें दर्ज की गईं।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में कल रात न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.4 डिग्री अधिक था। उन्होंने बताया कि इस मौसम में घाटी में सामान्य न्यूनतम तापमान में 6.3 से 8.1 डिग्री तक का अंतर रहा। पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान भी सामान्य से कुछ डिग्री अधिक बना हुआ है।

अगले चौबीस घंटों के दौरान आंशिक बादल छाने के साथ लोगों को दोपहर के समय तीखी धूप से राहत मिलेगी। उसके बाद अगले चार दिन फिर से मौसम शुष्क ही रहेगा। जम्मू में सुबह-शाम राहत के साथ सोमवार दोपहर को चुभने वाली धूप निकली जिसने गर्मी का एहसास करवाया।

जम्मू संभाग में तापमान में आई गिरावट

कश्मीर के सभी जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया है। जम्मू संभाग में भी तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार 29 अक्टूबर को आंशिक बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं। कुछ दिनों से जम्मू में दोपहर को गर्मी हो रही है। सुबह-शाम राहत भरी है।

जम्मू संभाग के पहाड़ी इलाकों में तो रात को ठंड होना शुरू हो गई है। मैदानी इलाकों में अभी मौसम सामान्य ही है। इस सबके बीच जम्मू का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम पर पारा 19.5 डिग्री सेल्सियस पर रहा। सुबह आसमान में आंशिक बादल थे।

धूप खिलने के साथ इसमें बदलाव होता गया। दोपहर को तीखी धूप निकली। शाम को फिर राहत मिली। जम्मू में लोग बारिश के साथ सर्दी का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि एक-दो बारिश के बाद सर्दी का आगाज हो जाएगा। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 22.7 और न्यूनतम 5.8 दर्ज किया।

यह भी पढ़ें- जम्मू में कश्मीरी पंडितों के घरों में लगी भीषण आग, 12 क्वार्टर जलकर खाक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।