Jammu And Kashmir: Kashmir के सांबा में पुलिस व सेना द्वारा आयोजित भर्ती रैली में स्थानीय युवाओं ने हिस्सा लिया
jammu and kashmi सांबा जिले में पुलिस और सेना द्वारा आयोजित भर्ती रैली में स्थानीय युवाओं ने हिस्सा लिया।
जम्मू, एएनआई। jammu and kashmi से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद घाटी में सेना की भर्ती चल रही है। जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में पुलिस और सेना द्वारा आयोजित भर्ती रैली में स्थानीय युवाओं ने हिस्सा लिया।
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद घाटी में सेना की भर्ती चल रही है। सेना की भर्ती की यह रैली हेडक्वार्टर कोटे के तहत आयोजित की गई है, जिसमें सेवारत, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के परिजन ही हिस्सा ले सकते हैं।
जम्मू कश्मीर में सेना में भर्ती होने को युवाओं की भीड़ दो दिन से जारी भर्ती रैली में पांच हजार से अधिक युवाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण और शारीरिक दमखम दिखाया है। जो इसमें सफल रहे है उन अभ्यर्थियों को अब लिखित परीक्षा देनी होगी, जिसमें सफल रहने पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी। उसके आधार पर ही उन्हें सेना में शामिल किया जाएगा।
जानकारी हो कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से भर्ती रैली में भाग लेने आए युवकों में से अधिकांश कश्मीर घाटी से ही ताल्लुक रखते हैं। रैली स्थल पर मौजूद युवक ने बताया कि वह फौजी बनने के लिए भर्ती होने आया है। सेना में भर्ती होने का मतलब एक शानदार जिंदगी और सुखद भविष्य है। फौज में भर्ती होने से न सिर्फ आपको अपने देश के लिए जीने-मरने का मौका मिलता है बल्कि आपको वह सभी सुविधाएं मिलती हैं जो किसी दूसरे विभाग में नहीं है।
जानकारी के अनुसार जम्मू संभाग के तीन जिलों के युवाओं को सेना में भर्ती होने का अवसर मिलेगा। इसके लिए बड़ी ब्राह्मणा में 21 अक्टूबर से टेरिटोरियल आर्मी (टीए) की पांच दिवसीय भर्ती रैली शुरू होगी। पहले दिन जम्मू जिले, दूसरे दिन सांबा और तीसरे दिन रियासी के उम्मीदवारों को भर्ती करने का अभियान चलेगा। इसके बाद दो दिन तक मेडिकल जांच प्रक्रिया शुरू होगी। टीए की 157 इन्फैंटरी बटालियन की भर्ती रैली में सैनिक जनरल ड्यूटी के 36 और सैनिक ट्रेडसमैन के दो पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को भर्ती के लिए सुबह छह बजे बड़ी ब्राह्मणा मिलिट्री स्टेशन में रिपोर्ट करना होगा।
जम्मू के पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल देवेन्द्र आनंद ने बताया कि 21 अक्टूबर को जम्मू जिले के जम्मू, अखनूर, आरएसपुरा, बिश्नाह व नगरोटा तहसील के युवाओं की भर्ती होगी। 22 अक्टूबर को सांबा जिले के विजयपुर, बड़ी ब्राह्मणा व रामगढ़ तहसील के युवाओं की भर्ती होगी। 23 अक्टूबर को रियासी जिले के त्रियाठ, पौनी व रियासी तहसील के उम्मीदवारों की भर्ती होगी। इसके बाद भर्ती रैली में योग्य उम्मीदवारों की 24 अक्टूबर से मेडिकल जांच प्रक्रिया शुरू होगी। इस दिन जो उम्मीदवार रह जाएंगे, उनकी मेडिकल जांच 25 अक्टूबर को होगी।