विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए गुलाम नबी आजाद ने किया उम्मीदवारों का एलान, DPAP की लिस्ट में 10 नामों को मिली मंजूरी

Published: Tue, 03 Sep 2024 11:31 PM (IST)

Jammu Kashmir Election 2024 डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी ...और पढ़ें

Jammu Kashmir Election 2024: गुलाम नबी आजाद की फाइल फोटो (जागरण न्यूज)
Jammu Kashmir Election 2024: गुलाम नबी आजाद की फाइल फोटो (जागरण न्यूज)

HighLights

  1. गुलाम नबी आजाद की पार्टी ने 10 उम्मीदवारों का किया एलान
  2. गुलाम नबी आजाद ने 2022 में DPAP का गठन किया था
  3. जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए तीन चरणों में होगा मतदान

जेएनएन, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए गुलाम नबी आजादी की डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) ने उम्मीदवारों की घोषणा की है। इस लिस्ट में 10 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। सूची में अशोक शर्मा, महेश्वर सिंह सहित कई बड़े नेताओ का नाम शामिल हैं।

इन नामों को मिली हरी झंडी

घूरू राम जम्मू दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे, अशोक शर्मा कलाकोट सुंदरबनी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं महेश्वर सिंह जम्मू-उत्तर से तो अशोक भगत मड़ से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, सोबत अली- बहू गांधीनगर से तो विनोद शर्मा सांबा से चुनाव लड़ेंगे। गोरी शंकर बनी से तो संदीप कुमार रामनगर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं गौरव चौपड़ा- जम्मू-पश्चिम से तो अगा शैयद अब्बाद रिजवी- करकेरी कश्मीर से चुनाव लड़ेंगे।

2022 में हुआ था DPAP का गठन

ज्ञात हो कि गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस छोड़कर डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) का गठन 26 सितंबर 2022 को किया था। उनके साथ ही प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं ने कांग्रेस को अलविदा कहकर आजाद का दामन थामा था।

18 सितंबर से तीन चरणों में होंगे चुनाव

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव दस साल बाद हो रहे हैं। वहीं, आर्टिकल-370 हटने के बाद केंद्रशासित प्रदेश में पहली बार चुनाव हो रहे हैं। ज्ञात हो कि मतदान तीन चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 18 सितंबर को, दूसरे चरण का मतदान 25 सितंबर तो तीसरे चरण का मतदान एक अक्टूबर को होगा। वहीं नतीजे आठ अक्टूबर को आएंगे।