विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir Election 2024: चुनाव की घोषणा होते ही टिकट के लिए मची होड़, कई नेता जम्मू और दिल्ली रवाना

Published: Sat, 17 Aug 2024 03:26 PM (IST)

Jammu Kashmir Assembly Election 2024 Jammu Kashmir News जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का एलान हो गया है। जम्मू कश्मीर में तीन ...और पढ़ें

Jammu Kashmir Election 2024: चुनाव की घोषणा के बाद सियासी हलचल तेज, टिकट के लिए मची होड़।
Jammu Kashmir Election 2024: चुनाव की घोषणा के बाद सियासी हलचल तेज, टिकट के लिए मची होड़।

HighLights

  1. बैठकों का सिलसिला शुरू।
  2. टिकट के लिए दावेदारी ठोंकी जाए।
  3. कौन सा दल किसे बनाता है अपना उम्मीदवार।

जागरण संवाददाता, राजौरी। शुक्रवार को चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में चुनाव की घोषणा कर दी है। राजौरी व पुंछ दोनों जिलों की आठ विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होना है। इससे पहले टिकट के लिए दावेदारी ठोंकने के लिए अधिकतर नेता दिल्ली व जम्मू की तरफ रवाना हो गए हैं, ताकि किसी तरह से टिकट का प्रबंध हो सके।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के कुछ नेता जो लंबे समय से चुनाव की घोषणा का इंतजार कर रहे थे, वे घोषणा होते ही दिल्ली व जम्मू की तरफ रवाना हो गए हैं। जो नेता दिल्ली व जम्मू के लिए रवाना हुए हैं, वह राजौरी के दौरे पर आने वाले नेताओं के करीबी माने जाते हैं।

इसी तरह से नेकां के नेताओं ने भी कश्मीर व जम्मू का रुख कर लिया है, ताकि वे भी टिकट हासिल करने में अपना पूरा जोर लगा सकें।

सभी दलों में हलचल

इसी तरह से भाजपा के नेताओं ने भी अपने अपने स्तर पर बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया है, ताकि पार्टी हाई कमान से टिकट के लिए दावेदारी ठोंकी जाए। जो नेता बैठकों में जुटे हैं, वह पिछले लंबे समय से भाजपा के साथ जुड़ कर कार्य कर रहे हैं।

अब देखना यह होगा कि कौन सा दल किस नेता को अपना उम्मीदवार बनाता है। फिलहाल चुनाव की घोषणा के बाद सभी दलों में हलचल तेज हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir News: राजौरी-पुंछ की 5 सीटें ST के लिए आरक्षित, जानिए कब होंगे यहां चुनाव, उम्मीदवारों का एलान जल्द