जम्मू कश्मीरः अरनिया सीमा पर फिर भारी गोलाबारी
रात करीब एक बजे पाकिस्तान ने अरनिया कस्बे में एक साथ 12 गोले दागे, जिससे पूरे इलाके में भारी दहशत फैल गई। भारत ने भी इसका कड़ा जवाब दिया।
By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 21 Sep 2017 10:42 AM (IST)Updated: Thu, 21 Sep 2017 11:05 AM (IST)
जम्मू, पाकिस्तान ने दो दिन की शांति के बाद बुधवार देर रात फिर जम्मू के अरनिया में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारी गोलाबारी शुरू कर दी। पाकिस्तान ने भारत की मुकेश व पित्तल चौकियों के साथ रिहायशी क्षेत्रों को भी निशाना बनाया।
रात करीब एक बजे पाकिस्तान ने अरनिया कस्बे में एक साथ 12 गोले दागे, जिससे पूरे इलाके में भारी दहशत फैल गई। भारत ने भी इसका कड़ा जवाब दिया। देर रात तक दोनों तरफ से भारी गोलाबारी जारी रही। इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी।
#Visuals from J&K's Arnia Sector where Pakistan violated ceasefire today. pic.twitter.com/qCbBtDGxNM— ANI (@ANI) September 21, 2017
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें