पथराव की आड़ में मुठभेड़ स्थल से आतंकी भागे
राज्य ब्यूरो, जम्मू : दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षा
राज्य ब्यूरो, जम्मू : दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान आतंकी भाग निकले। इस दौरान मुठभेड़ स्थल पर हुए पथराव के बाद ¨हसक झड़पें हुईं। इनमें सात लोग घायल हो गए। सुबह सात बजे शोपियां के लाडी इमाम साहिब गांव में उस समय शुरू हुई जब तलाशी अभियान चला रहे सुरक्षाबलों पर अचानक गोलाीबारी शुरू कर दी। इसका सुरक्षाबलों ने भी जवाब दिया। दोनों ओर से अभी कुछ देर ही गोलीबारी हुई थी कि क्षेत्र के लोग घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया। इस पर दो से तीन की संख्या में आए आतंकवादी पथराव की आड़ में भाग निकले। सुरक्षाबलों ने पथराव कर रहे लोगों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले चलाए। इसमें सात लोगों के घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर आतंकियों की धर पकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।