जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा पुलिस में तबादले, तीन इंस्पेक्टरों को मिली नई जिम्मेदारी; खालिद फयाज बने थाना प्रभारी
बांदीपोरा जिला पुलिस प्रशासन ने रविवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन इंस्पेक्टरों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
-1793563938641_m.webp)
जम्मू-कश्मीर के बांडीपोरा पुलिस में तबादले। फाइल फोटो
HighLights
बांडीपोरा पुलिस प्रशासन में तीन इंस्पेक्टरों का तबादला।
खालिद फयाज बांडीपोरा के नए एसएचओ नियुक्त।
परवेज अहमद सुम्बल के एसएचओ, मंजूर क्राइम इंचार्ज बने।
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। बांडीपोरा जिला पुलिस प्रशासन में रविवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन इंस्पेक्टरों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बांदीपोरा ताहिर सलीम खान ने यह आदेश जारी करते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
इस फेरबदल के तहत बांडीपोरा और सुम्बल पुलिस थानों को नए स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) मिले हैं, जबकि एक इंस्पेक्टर को जिला पुलिस कार्यालय में क्राइम एवं एस्टेब्लिशमेंट का प्रभार सौंपा गया है।
एसएसपी कार्यालय से एक नवंबर को जारी आदेश के अनुसार, इंस्पेक्टर खालिद फयाज का जिला पुलिस लाइन (डीपीएल) बांडीपोरा से तबादला कर उन्हें पुलिस थाना बांडीपोरा का नया एसएचओ नियुक्त किया गया है। उन्हें अब थाने की जिम्मेदारी संभालनी होगी।
सुम्बल थाने का एसएचओ बने इंस्पेक्टर परवाज अहमद
वहीं, इंस्पेक्टर परवाज अहमद को पुलिस थाना सुम्बल का नया स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) तैनात किया गया है। उनकी नियुक्ति के साथ सुम्बल थाने की कमान अब उन्हें सौंपी गई है। इसी क्रम में इंस्पेक्टर मोहम्मद मंजूर को जिला पुलिस कार्यालय (डीपीओ) बांडीपोरा में क्राइम एवं एस्टेब्लिशमेंट का इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
एसएसपी की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये सभी तबादले प्रशासनिक हित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।