विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हज-2027 के लिए किया है आवेदन? जम्मू-कश्मीर के 275 यात्रियों की फोटो में मिली गड़बड़ी, जल्द करें यह काम

Published: Tue, 17 Nov 2026 05:11 PM (IST)

हज 2027 के लिए जम्मू-कश्मीर के 275 सहित देशभर के 10,321 तीर्थयात्रियों को पासपोर्ट तस्वीरों में गलती के कारण नुसुक ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के 275 तीर्थयात्रियों की पासपोर्ट फोटो तय शर्तों के अनुरूप नहीं। (फाइल फोटो)

जम्मू-कश्मीर के 275 तीर्थयात्रियों की पासपोर्ट फोटो तय शर्तों के अनुरूप नहीं। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जम्मू-कश्मीर के 275 हज तीर्थयात्रियों को तस्वीरें बदलने को कहा।

  2. देशभर में 10,321 तीर्थयात्रियों की पासपोर्ट तस्वीरों में पाई गई कमी।

  3. नुसुक पोर्टल पर नई तस्वीरें अपलोड करने के निर्देश जारी किए गए।

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। हज-2027 के लिए आवेदन करते समय अपलोड की गई तस्वीरों में गलतियां मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर के 275 तीर्थयात्रियों से नुसुक नाम के वेब पोर्टल पर पासपोर्ट की नई तस्वीरें अपलोड करने को कहा गया है। देशभर में कुल 10,321 तीर्थयात्री इस समस्या से प्रभावित हुए हैं। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने संबंधित आवेदकों को निर्देश दिया है कि वे अपने आवेदन की प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी करने के लिए पासपोर्ट की नई तस्वीरें अपलोड करें।

जानकारी के अनुसार, तीर्थयात्रियों द्वारा पोर्टल पर अपलोड की गई पासपोर्ट तस्वीरों में कुछ कमियां पाई गईं, जिसके बाद हज कमिटी ऑफ इंडिया ने इन तस्वीरों को फिर से अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।

प्रभावित तीर्थयात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यह सुनिश्चित करें कि नई तस्वीरें पोर्टल की तय शर्तों के अनुरूप हों, ताकि हज से जुड़ी औपचारिकताओं को पूरा करने में आगे कोई परेशानी न आए।

जम्मू-कश्मीर के 275 आवेदकों की तस्वीरों में मिली गड़बड़ी

जम्मू-कश्मीर में ऐसे 275 तीर्थयात्रियों की पहचान की गई है, जबकि बाकी मामले देश के अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सामने आए हैं। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब अधिकारी हज यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के दस्तावेजों की जांच और जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने का काम कर रहे हैं।

संबंधित तीर्थयात्रियों से कहा गया है कि वे तुरंत कार्रवाई करें और हज कमिटी ऑफ इंडिया के निर्देशों के अनुसार सही तस्वीरें अपलोड करें।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से 4,692 तीर्थयात्री करेंगे हज

बता देते हैं कि वर्ष 2027 हज के लिए जम्मू कश्मीर और लद्दाख से कुल 4,692 तीर्थयात्री हज अदा करेंगे। इनमें 22 तीर्थर्यात्री बगैर मेहरम( वह महिला तीर्थयात्री जो बिना अपने किसी मर्द परिजन विशेषकर, पति, पिता, पुत्र, चाचा, मामा, भतीजा, भांजा) हर्ज अदा करने जा रही हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।