विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Srinagar News: बर्फबारी को तरस रही गुलमर्ग की वादियां, खेलो इंडिया और शीतकालीन खेल हो सकते हैं स्थगित

By naveen sharma Edited By: Deepak Saxena
Published: Wed, 24 Jan 2024 04:41 PM (IST)

Snowfall in Gulmarg बर्फ की सफेद चादर को तरस रही गुलमर्ग की वादियां शीतकालीन खेलों के लिए तैयार नहीं है। ...और पढ़ें

बर्फबारी को तरस रही गुलमर्ग की वादियां, खेलो इंडिया और शीतकालीन खेल हो सकते हैं स्थगित।
बर्फबारी को तरस रही गुलमर्ग की वादियां, खेलो इंडिया और शीतकालीन खेल हो सकते हैं स्थगित।

नवीन नवाज, श्रीनगर। खेलो इंडिया शीतकालीन खेल- 2024 का कश्मीर में न सिर्फ स्थानीय खिलाड़ियों और आम लोगों को बेसब्री से इंतजार होता है बल्कि शीतकालीन खेलों के देशभर के शौकीनों को बेसब्री से इंतजार होता है। लेकिन इस बार उनका यह इंतजार लंबा हो सकता है, क्योंकि विश्व प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग की पहाड़ियों और वादियां दोनों ही इस समय बर्फ की सफेद चादर को तरस रही हैं।

इसे देखते हुए प्रदेश प्रशासन ने खेल मंत्रालय भारत सरकार से खेलो इंडिया शीतकालीन खेल-2024 के आयोजन को कुछ समय के लिए स्थगित करने का आग्रह किया है। पूरे देश में गुलमर्ग को शीतकालीन खेलों की राजधानी के रूप मे जाना जाता है। यहां हर साल शीतकालीन खेलों का आयोजन होता है। खेलो इंडिया-शीतकालीन खेल भी यहां हर साल आयोजित किए जाते हैं।

शीतकालीन खेल गुलमर्ग में होगा आयोजित

इस साल खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का चौथा संस्करण दो फरवरी से छह फरवरी तक गुलमर्ग में आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा इस खेल महोत्सव के अंतर्गत दो खेल प्रतियोगिताएं आइस हॉकी और आइस स्केटिंग लद्दाख में आयोजित होगी।

ये भी पढ़ें: Jammu-Kashmir News: पंजाब के पहलवान छोटा सुधम ने दिल्ली के खिलाड़ी को हराकर जीता 14वां आखली-भूटान दंगल

गुलमर्ग में प्रस्तावित खेल महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 400 से ज्यादा खिलाडी स्कीईग, स्नोबोर्डिंग, स्नो रग्बी, स्नो माउंटेनियरिंग, एल्पाइन स्कीईंग, नार्डिक स्कीईंग जैसे खेलों में भाग लेने के लिए आएंगे।

स्थानीय पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

खेलो इंडिया शीतकालीन खेल-2024 का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण एसएआई द्वारा स्की एंड स्नोबोर्ड बोर्ड इंडिया व विंटर गेस्म जम्मू व कश्मीर के सहयोग से आयोजित किए जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर प्रदेश प्रशासन ने खेलों के आयोजन में हर संभव सहयोग करता है क्योंकि यह खेल न सिर्फ कश्मीर को विशेषकर गुलमर्ग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शीतकालीन खेलों के एक बड़े केंद्र के रूप में प्रतिष्ठित करने के अलावा स्थानीय पर्यटन उद्योग को भी एक बड़ा संबल प्रदान करते हैं।

खेल फरवरी के तीसरे सप्ताह तक के लिए स्थगित

विंटर गेम्स एसोसिएशन के चेयरमैन रौऊफ त्रंबु ने कहा सामान्य परिस्थितियों में इन दिनों गुलमर्ग की पहाड़ियां और वादियां सभी बर्फ की मोटी चादर से ढकी रहती हैं,लेकिन इस साल यहां अब तक बर्फ नहीं गिरी है। जनवरी बीत रहा है। स्कीईंग व अन्य गतिविधियों के लिए बर्फ की एक मोटी परत चाहिए। अब सात आठ इंच मोटी बर्फ की परत में विंटर गेम्स का आयोजन सही तरीके से नहीं कर सकते। इसलिए यह खेल फरवरी के तीसरे सप्ताह तक के लिए स्थगित किए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस साल पर्याप्त हिमपात न होने के कारण विंटर टूरिज्म और विंटर गेम्स से जुड़े लोगो को नुकसान पहुंचा है। इस वर्ष अभी तक गुलमर्म में स्कीईंग प्रशिक्षण का सत्र भी आयोजित नहीं हुआ है। हेली स्कीईंग नही हो रही है।

मौसम विभाग ने जताई हल्के हिमपात की संभावना

इस बीच, खेल एवं युवा सेवा मामले विभाग से संबधित अधिकारियों ने बताया कि गुलमर्ग में हिमपात नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने अगले चंद दिनों के दौरान हल्के हिमपात की संभावना जतायी है। फरवरी के दूसरे सप्ताह में भारी हिमपात हो सकता है,इसलिए प्रदेश प्रशासन ने दो फरवरी को शुरु होने वाले खेलो इंडिया शीतकालीन खेल कुछ दिनों तक स्थगित करने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया है।

ये भी पढ़ें: Jammu: 25 जनवरी से जम्मू में दौड़ेंगी 100 ई-बसें, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे उद्घाटन