विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कश्मीर से लद्दाख तक इस शुक्रवार हर मस्जिद से गूंजेगा एक ही संदेश, जानें क्या है इसकी वजह

Published: Tue, 17 Nov 2026 10:23 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की मस्जिदों में शुक्रवार को मिलावटखोरी और खाद्य सुरक्षा पर साझा संदेश दिया जाएगा। मुत्तहिदा मजलिस-ए-उलेमा ने जनस्वास्थ्य और व्यावसायिक नैतिकता पर चिंता व्यक्त की है।

कश्मीर का मस्जिद । फाइल फोटो

कश्मीर का मस्जिद । फाइल फोटो

HighLights

  1. मस्जिदों में शुक्रवार को मिलावटखोरी और खाद्य सुरक्षा पर संदेश।

  2. मुत्तहिदा मजलिस-ए-उलेमा ने जनस्वास्थ्य पर चिंता जताई।

  3. संदेश में जनजागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया जाएगा।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की मस्जिदों में इस शुक्रवार मिलावटखोरी और खाद्य सुरक्षा के मुद्दे पर एक साझा संदेश दिया जाएगा। मुत्तहिदा मजलिस-ए-उलेमा (एमएमयू) ने सड़े मांस और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर चिंता जताते हुए इस विषय को धार्मिक और सामाजिक स्तर पर उठाने का फैसला किया है।

इस संबंध में आज मंगलवार को श्रीनगर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद स्थित औकाफ कार्यालय में एमएमयू की खुतबा परामर्श समिति की बैठक हुई। इसमें शुक्रवार के साझा संदेश का शीर्षक 'खाद्य मिलावट, नैतिक पतन और सामूहिक जिम्मेदारी' तय किया गया।

क्या दिया जाएगा संदेश

संदेश में जनजागरूकता, समाज की सामूहिक जिम्मेदारी, सरकार की जवाबदेही और खाद्य सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने पर जोर दिया जाएगा। इस्लामी शिक्षाओं के माध्यम से व्यापार में ईमानदारी और जिम्मेदार व्यवहार का संदेश भी दिया जाएगा।

एमएमयू ने कहा कि सड़े मांस की बड़ी खेप पकड़े जाने और घटिया खाद्य उत्पादों की बिक्री की घटनाओं ने जनस्वास्थ्य और व्यावसायिक नैतिकता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। बैठक में मौलाना शौकत हुसैन कींग, आगा सैयद मुहम्मद हुसैन सफवी, मुफ्ती मुदस्सिर अहमद कादरी सहित अन्य उलेमा और एमएमयू सचिव मौलाना एमएस रहमान शम्स मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।