विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कश्मीर में ठंड ने पकड़ा जोर, जोजिला से राजदान टाप तक ताजा बर्फबारी; फिसलन के चलते एडवाइजरी जारी

Published: Mon, 02 Nov 2026 03:42 PM (IST)

Kashmir Weather Update: घाटी के जोजिला समेत कई ऊंचे पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है, जिससे ठंड बढ़ गई ...और पढ़ें

घाटी में बढ़ी कंपकंपी, यात्रियों के लिए स्नो चेन की एडवाइजरी जारी। (फाइल फोटो)

घाटी में बढ़ी कंपकंपी, यात्रियों के लिए स्नो चेन की एडवाइजरी जारी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जोजिला दर्रे सहित ऊपरी इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी।

  2. बर्फबारी से घाटी में ठंड का प्रकोप और बढ़ा।

  3. सोनमर्ग-जोजिला मार्ग पर यात्रा के लिए एडवाइजरी जारी।

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। घाटी में शुष्क ठंड के बीच जोजिला दर्रे समेत कई उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी के चलते ठंड का प्रकोप और ज्यादा बढ़ गया है। हालांकि श्रीनगर समेत घाटी के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहा, जबकि मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान भी घाटी में कुछ ऊपरी इलाकों में हलकी बारिश व बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार शाम घाटी के उच्च पवर्थीय इलाकों जिनमें राजदान टाप, साधना टाप, जोजिला दर्रा आदि में हलकी बर्फबारी हुई।

वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

हालांकि बर्फबारी हलकी थी और कुछ ही देर बाद थम गई। अलबत्ता इससे सड़कों पर फिसलन पैदा हो गई। जोजिला दर्रे पर हुई ताजा बर्फबारी के चलते सोनमर्ग-ज़ोजिला-मीनामार्ग मार्ग से यात्रा करने वाले वाहन चालकों के लिए एडवाइज़री जारी की गई है।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे ट्रैफिक कंट्रोल रूम के अपडेट पर नज़र रखें, अपने साथ एंटी-स्किड स्नो चेन रखें और ऊंचाई वाले इलाकों से गुजरते समय सुरक्षित गति बनाए रखें। 

हालांकि, संबंधित अधिकारियों ने यात्रियों को इस मार्ग पर सफर करने से पहले इसकी स्थिति की जानकारी लेने और अपने साथ एंटी-स्किड चेन रखने की सलाह दी है। अधिकारियों के अनुसार, यह कदम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।