विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मच्छल में घुसपैठ नाकाम, पांच आतंकी ढेर

By JagranEdited By:
Published: Tue, 08 Aug 2017 02:33 AM (IST)

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : सेना ने सोमवार को मच्छल सेक्टर (कुपवाड़ा) में घुसपैठ के एक बड़े प

मच्छल में घुसपैठ नाकाम, पांच आतंकी ढेर
मच्छल में घुसपैठ नाकाम, पांच आतंकी ढेर

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : सेना ने सोमवार को मच्छल सेक्टर (कुपवाड़ा) में घुसपैठ के एक बड़े प्रयास को नाकाम बनाते हुए पांच विदेशी आतंकियों को मार गिराया। एलओसी पर कुछ और घुसपैठियों के छिपे होने की आशंका के चलते सेना ने अभियान जारी रखा हुआ है। इस बीच, मच्छल सेक्टर में अपने पांच आतंकियों की मौत की खीज उतारते हुए पाक सेना ने बारामुला में उड़ी सेक्टर में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। इस दौरान पाकिस्तान के स्नाइपर शूटर की ओर से दागी गई गोली से एक जवान घायल हो गया। जवान के सिर में गोली लगी है। उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। भारतीय सेना ने भी जवाबी फायर किया, लेकिन सीमा पार नुकसान की तत्काल पुष्टि नहीं हो पाई है।

मच्छल सेक्टर में घुसपैठ का प्रयास दोपहर बाद हुआ। अग्रिम इलाके में गश्त कर रहे एक सैन्यदल ने घुसपैठियों को भारतीय इलाके में देख उन्हें ललकारा। इसपर घुसपैठियों ने फाय¨रग करते हुए वापस गुलाम कश्मीर की तरफ भागना शुरू कर दिया। जवानों ने आसपास की सुरक्षा चौकियों को सूचित करते हुए घुसपैठियों का पीछा किया। घुसपैठियों ने फायरिंग जारी रखी। इसके बाद वहां मुठभेड़ शुरू हो गई। आतंकियों की तरफ से करीब छह बजे गोलियों की बौछार बंद होने पर जवानों ने मुठभेड़स्थल की तलाश ली तो उन्हें वहां गोलियों से छलनी पांच आतंकियों के शव मिले। आतंकियों के पास से पांच एसाल्ट राइफलें, 16 मैगजीन, भारी मात्रा में कारतूस, दो वायर कटर, 12 हथगोले, मैट्रिक्स शीट, जीपीएस, तीन रेडियो सेट, दवाएं, खाने-पीने का सामान व कुछ अन्य युद्धक सामग्री भी मिली।

सूत्रों ने बताया कि दो आतंकियों के शव एक ही जगह पर मिले, जबकि तीन अन्य आतंकियों के शव एक किलोमीटर के दायरे में पड़े हुए थे। इसके अलावा वहां खून के कुछ धब्बे भी मिले हैं, जो मारे गए आतंकियों के अन्य साथियों के हो सकते हैं, जो जख्मी होने का संकेत देते हैं। इनके वापस गुलाम कश्मीर भागने या फिर वहीं कहीं छिपे होने की आशंका है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने भी मच्छल में पांच घुसपैठियों कीर मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल पूरे इलाके में एहतियात के तौर पर सघन तलाशी अभियान जारी है।

पाक गोलाबारी : पाकिस्तानी सेना ने शाम करीब छह बजे उड़ी सेक्टर में जमकर गोलाबारी की। गोलियों की बौछार थमने के कुछ देर बाद भारतीय जवानों के एक दल ने घुसपैठ की आशंका को देखते हुए अग्रिम इलाकों में तलाशी शुरू की। इस दौरान सेना की चार गढ़वाल रेजिमेंट का एक हवालदार नरेंद्र सिंह बिष्ट एलओसी पार बैठे पाकिस्तानी सेना के एक स्नाइपर शूटर की गोली से घायल हो गया। भारत ने इसका करारा जवाब दिया। इसके बाद पाकिस्तानी खेमा पूरी तरह शांत हो गया। घायल नरेंद्र सिंह को तुरंत निकटवर्ती चौकी में पहुंचाया, जहां से उसे हेलीकॉप्टर के जरिए श्रीनगर स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

---------------------