विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kulgam Encounter: कुलगाम मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराए दो आतंकी, 2 जवान भी बलिदान

Published: Mon, 08 Sep 2025 09:15 AM (IST)Updated: Mon, 08 Sep 2025 10:58 PM (IST)

कुलगाम (Kulgam Encounter) में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच आज सुबह मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़म में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों ...और पढ़ें

कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। फाइल फोटो
कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। फाइल फोटो

डिजिटल डेस्क, कुलगाम। दक्षिण कश्मीर में जिला कुलगाम के अंतर्गत गडर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच आज सुबह मुठभेड़ हुई थी। सेना के जवानों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। हालांकि, इस ऑपरेशन में दो जवान भी बलिदान हो गए। 

सुरक्षाबलों को तीन आतंकियों के फंसे होने की सूचना मिला थी। इसके बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। 

मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। जारी मुठभेड़ में दो सैनिक भी बलिदान हो गए। फिलहाल जम्मू-कश्मीर का विशेष अभियान समूह, सेना और सीआरपीएफ मौके पर मौजूद हैं। 

एक्स पर शेयर किए गए ट्वीट में कश्मीर जोनल पुलिस ने कहा कि एक विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर मुठभेड़ शुरू हुई।

ट्वीट में कहा गया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर कुलगाम के गुड्डर जंगल में मुठभेड़ शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की विशेष अभियान समूह (एसओजी) काम पर हैं।