'मैं कुछ नहीं कह सकता', सांसद आगा रुहुल्ला के इस्तीफे पर फारूक अब्दुल्ला ने साधी चुप्पी
नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी के पार्टी और लोकसभा से इस्तीफे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
-1793725863665_m.webp)
आगा रुहुल्ला के इस्तीफे पर फारूक अब्दुल्ला की चुप्पी।
HighLights
फारूक अब्दुल्ला ने टिप्पणी करने से किया इनकार।
आगा रुहुल्ला ने पार्टी और लोकसभा छोड़ी।
नेशनल कॉन्फ्रेंस में राजनीतिक टकराव हुआ तेज।
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष एवं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर के सांसद आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी के पार्टी और लोकसभा से इस्तीफे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
मंगलवार को एक न्यूज एजेंसी से फोन पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “मैं कुछ नहीं कह सकता” और फोन काट दिया।
गौरतलब है कि आगा रुहुल्ला ने बडगाम में एक जनसभा के दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस छोड़ने और लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान किया। दोनों नेताओं के बीच पिछले कुछ समय से सार्वजनिक रूप से राजनीतिक मतभेद सामने आ रहे थे।
इससे पहले फारूक अब्दुल्ला ने रुहुल्ला को चुनौती देते हुए कहा था कि यदि उन्हें लगता है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार कुछ नहीं कर रही है, तो वे पार्टी से इस्तीफा देकर बिना पार्टी के समर्थन के लोकसभा चुनाव लड़कर दिखाएं। रुहुल्ला के इस्तीफे के ऐलान के बाद पार्टी के भीतर जारी राजनीतिक टकराव और गहरा हो गया है।