जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आया भूकंप, लोगों में फैली दहशत
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आज सुबह हल्के तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आया भूकंप, लोगों में फैली दहशत
HighLights
अभी तक किसी जनहानि या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है
इसका केंद्र बारामूला में अक्षांश 34.261 उत्तरी और देशांतर 74.155 पूर्वी पर था
डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आज सुबह हल्के तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह भूकंप रिक्टर पैमाने पर 3.3 तीव्रता का था।
भूकंप आज सुबह 5:23:19 बजे IST पर आया। इसका केंद्र बारामूला में अक्षांश 34.261 उत्तरी और देशांतर 74.155 पूर्वी पर था। भूकंप की गहराई 20 किलोमीटर दर्ज की गई।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी पुष्टि की है। अभी तक किसी जनहानि या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
कश्मीर घाटी भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में आती है, जहां समय-समय पर हल्के झटके महसूस होते रहते हैं। अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।