विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लद्दाख से कश्मीर तक कांप रही धरती, 72 घंटे में तीसरी बार महसूस हुए भूकंप के झटके

Published: Mon, 20 Apr 2026 08:51 AM (IST)

19 अप्रैल 2026 की शाम को लेह लद्दाख में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। भारतीय समयानुसार शाम 7:18 बजे महसूस ...और पढ़ें

लद्दाख से कश्मीर तक कांप रही धरती (प्रतीकात्मक फोटो)

लद्दाख से कश्मीर तक कांप रही धरती (प्रतीकात्मक फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, लद्दाख। 19 अप्रैल 2026 की शाम को लेह लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई। जानकारी के अनुसार, भूकंप भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 18 मिनट पर आया। इसका केंद्र अक्षांश 36.740 उत्तर और देशांतर 74.465 पूर्व के आसपास था।

भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 162 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया है। गहराई ज्यादा होने के कारण सतह पर इसका प्रभाव कम महसूस होने की संभावना है। फिलहाल, इस भूकंप के कारण किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

क्या करें जब भूकंप आए?

  • घबराएं नहीं: शांत रहें और दूसरों को भी शांत रखें।
  • मजबूत मेज के नीचे छिपें: 'Drop, Cover, and Hold on' का पालन करें।
  • खुले मैदान में जाएं: यदि आप घर के अंदर हैं और बाहर निकलना सुरक्षित है, तो इमारतों और बिजली के खंभों से दूर खुली जगह पर चले जाएं।
  • लिफ्ट का प्रयोग न करें: सीढ़ियों का ही उपयोग करें।