विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

15 मिनट में दो बार भूकंप के झटकों से कांपा जम्मू-कश्मीर, आनन-फानन में घरों से बाहर निकले लोग; कितनी रही तीव्रता?

Published: Sun, 12 Apr 2026 09:51 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर के डोडा में 12 अप्रैल को सुबह दो भूकंप दर्ज किए गए। पहला 4.6 तीव्रता का भूकंप 4:22 बजे ...और पढ़ें

डोडा में भूकंप के दो झटके, लोग घरों से बाहर निकले। सांकेतिक तस्वीर

डोडा में भूकंप के दो झटके, लोग घरों से बाहर निकले। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. डोडा में सुबह दो भूकंप के झटके महसूस हुए

  2. पहला भूकंप 4.6 तीव्रता का, दूसरा 3.0 तीव्रता का

  3. कोई जानमाल का नुकसान नहीं, लोग सुरक्षित रहे

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के डोडा में आज यानी रविवार 12 अप्रैल को सुबह-सुबह दो भूकंप दर्ज किए गए। पहला भूकंप सुबह 4 बजकर 22 मिनट पर आया था, जिसकी तीव्रता 4.6 की रही।

वहीं, दूसरा भूकंप सिर्फ 15 मिनट बाद 4 बजकर 37 मिनट पर आया था। हालांकि, दूसरी बार इसकी तीव्रता थोड़ी कम रही। इस बार 10 किलोमीटर की गहराई और 3.0 की तीव्रता रही।

भूकंप का अहसास होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि, फिलहाल किसी जानमाल की नुकसान को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।