विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर: सांबा में बॉर्डर के पास दो जगह दिखा ड्रोन, 3 मिनट के बाद लौटा पाकिस्तान; सुरक्षाबल अलर्ट, VIDEO

Published: Sat, 17 Jan 2026 10:37 PM (IST)Updated: Sat, 17 Jan 2026 10:45 PM (IST)

सांबा के रामगढ़ क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 7 बजे पाकिस्तान की ओर से एक संदिग्ध ड्रोन देखा गया। यह ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर: सांबा में बॉर्डर के पास दो जगह दिखा ड्रोन। फोटो जागरण

जम्मू-कश्मीर: सांबा में बॉर्डर के पास दो जगह दिखा ड्रोन। फोटो जागरण

HighLights

  1. पाकिस्तान से आया संदिग्ध ड्रोन रामगढ़ में दिखा।

  2. ड्रोन भारतीय क्षेत्र में 3-4 मिनट तक रहा।

  3. सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया, सतर्कता बढ़ी।

संवाद सहयोगी, सांबा। सांबा के रामगढ़ क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर से ड्रोन दिखने से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम करीब 7 बजे पाकिस्तान की ओर से एक संदिग्ध ड्रोन आया और 3 से 4 मिनट तक भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद वापस पाकिस्तान की ओर से चला गया।

ड्रोन का कुछ स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। ड्रोन भारतीय क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल की कंदराल पोस्ट के पास देखा गया है। वहीं इसके बाद सुरक्षाबल सतर्क हो गए है और उन्होंने इसके लिए तलाशी अभियान भी चलाया है। पिछले कई दिनों से ड्रोन की संदिग्ध गतिविधि देखि जा रही है जिसके लेकर सुरक्षाबल पहले से ही सतर्क चल रहे है।

पिछले कुछ दिन पूर्व ही सुरक्षाबलों को सीमावर्ती गांव पलूरा में ड्रोन के माध्यम से गिराए गए हथियारों का जखीरा मिला था। रामगढ़ में पिछले कुछ दिनों से ड्रोन की हलचल देखि जा रही है जिसको लेकर सुरक्षाबल समय समय पर तलाशी अभियान चला रहे है फिलहाल ड्रोन देखे जाने के बाद कोई भी हथियार एवं नशे की खेप नहीं मिली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।