विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर सफर होगा आसान, 1.7 लंबे देलिना फ्लाईओवर पर दिन-रात चल रहा काम; जानें कब तक खुलेगा

Published: Wed, 11 Nov 2026 05:41 PM (IST)

श्रीनगर-बारामूला नेशनल हाईवे पर 1.7 किलोमीटर लंबा देलिना फ्लाईओवर पूरा होने के करीब है। यह परियोजना मई 2027 से पहले ...और पढ़ें

श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर देलिना फ्लाईओवर जल्द खुलेगा। (AI generated)

श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर देलिना फ्लाईओवर जल्द खुलेगा। (AI generated)

HighLights

  1. 1.7 किमी देलिना फ्लाईओवर श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर पूरा होने वाला है।

  2. मई 2027 की समय-सीमा से पहले खोलने का प्रयास जारी।

  3. यातायात जाम कम होगा, श्रीनगर-बारामूला यात्रा सुगम बनेगी।

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। श्रीनगर-बारामूला नेशनल हाईवे को चार-लेन का बनाने की परियोजना के तहत बन रहा 1.7 किलोमीटर लंबा देलिना फ्लाईओवर अब पूरा होने के करीब है। संबधित अधिकारियों के अनुसार, यह फ्लाईओवर यातायात के लिए खोलने की समय-सीमा मई 2027 तय की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमीन से जुड़े विवादों और अन्य रुकावटों के कारण इस परियोजना में देरी हुई थी। पहले इसे समय-सीमा में विस्तार (एक्सटेंशन) दिया गया था, जिससे इसकी डेडलाइन मई-जून 2027 तक बढ़ गई थी।

हालांकि, अब अधिकारी इस काम को तय समय-सीमा से पहले ही पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।

यातायात के लिए कब खुलेगा डेलिना फ्लाईओवर?

प्रोजेक्ट मैनेजर नवीद बशीर ने बताया कि फ्लाईओवर का काम जल्द से जल्द पूरा करने और इसे यात्रियों के लिए खोलने के लिए चौबीसों घंटे काम चल रहा है। उन्होंने कहा, 'काम अपने अंतिम चरण में है और मई 2027 के अंत तक हम इसे यातायात के लिए खोलने के लिए पूरी तरह तैयार होंगे।'

नवीद ने बताया कि पहला पैकेज, जिसमें नारबल से देलिना तक का हिस्सा आता है, लगभग पूरा हो चुका है और वहां यातायात शुरू भी हो गया है। अब पूरा ध्यान डेलिना फ्लाईओवर को पूरा करने पर है।

उन्होंने कहा कि यात्रियों, खासकर श्रीनगर और उत्तरी कश्मीर के बीच सफर करने वालों के लिए इस परियोजना के महत्व को देखते हुए, बाकी बचे काम को बिना किसी और रुकावट के पूरा करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

फ्लाईओवर बनने से बचेगा यात्रियों का समय

सनद रहे कि इस फ्लाईओवर के पूरा होने के बाद, देलिना में ट्रैफिक जाम काफी कम होने की उम्मीद है। इससे श्रीनगर और बारामूला के बीच यात्रा का समय घटेगा और वाहनों की आवाजाही अधिक सुगम हो जाएगी।

स्थानीय लोगों ने इस प्रगति का स्वागत किया है। उनका कहना है कि लंबे समय से प्रतीक्षित यह परियोजना रोजाना सफर करने वालों को बड़ी राहत देगी।

साथ ही, श्रीनगर और बारामूला के बीच बेहतर कनेक्टिविटी और तेज परिवहन व्यवस्था से आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।