नेशनल कॉन्फ्रेंस में डैमेज कंट्रोल जारी, फारूक-उमर आज नाराज नेताओं से करेंगे मुलाकात
नेशनल कॉन्फ्रेंस में आगा सैयद रुहुल्ला के इस्तीफे के बाद डैमेज कंट्रोल जारी है। सलमान सागर ने फूट से इनकार करते हुए कहा कि फारूक-उमर अब्दुल्ला नाराज नेताओं से मिलेंगे।
-1793940349406_m.webp)
नाराज नेताओं से आज फारूक-उमर करेंगे बात।
HighLights
सलमान सागर ने नेशनल कॉन्फ्रेंस में फूट की बात को नकारा।
फारूक-उमर अब्दुल्ला नाराज नेताओं से जल्द बातचीत करेंगे।
आगा सैयद रुहुल्ला के इस्तीफे के बाद पार्टी में डैमेज कंट्रोल।
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। आगा सैयद रुहुल्ला के इस्तीफे के बाद नेशनल कान्फ्रेंस में डैमेज कंट्रोल की कवायद जारी है। पार्टी के हजरतबल से विधायक सलमान सागर ने पार्टी में किसी तरह की फूट या बड़े विरोधाभास से इनकार करते हुए कहा कि कुछ नेताओं की छोटी-मोटी शिकायतें हैं, जिन्हें जल्द बातचीत से दूर कर लिया जाएगा। पार्टी नेतृत्व सभी सदस्यों के संपर्क में है और जल्द ही मामला सुलझ जाएगा।
श्रीनगर में वीरवार को पत्रकारों से बातचीत में सागर ने कहा कि कुछ लोग इस तरह की धारणा बना रहे हैं कि नेशनल कान्फ्रेंस में सब कुछ ठीक नहीं है, जबकि वास्तविकता ऐसी नहीं है।
कभी-कभी संवाद की कमी के कारण नेताओं में नाराजगी पैदा हो जाती है। जिन नेताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की है, उनके लिए मुख्यमंत्री से मिलने का समय पहले ही तय हो चुका है। इसके अलावा शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ भी बैठक प्रस्तावित है।
इस बातचीत में नेताओं की शिकायतों और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। पर्दे के पीछे ऐसा कुछ नहीं चल रहा है, जिसे लेकर चिंता की जाए।
पार्टी के नाराज नेताओं की भूमिका पर बात करते हुए सागर ने वरिष्ठ नेता अब्दुल रहीम राथर, मुबारक गुल, नजीर अहमद खान, फारूक शाह और एजाज जान सहित राजौरी के नेताओं की सराहना की। कहा, ये सभी पार्टी के कद्दावर नेता हैं और उन्होंने प्रशासनिक तथा राजनीतिक दोनों स्तरों पर संगठन के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।