विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कश्मीर घूमने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, डल झील के फ्लोटिंग पोस्ट ऑफिस का समय बदला; अब 12 घंटे खुला रहेगा

Published: Sat, 07 Nov 2026 04:29 PM (IST)

Floating Post Office Srinagar: श्रीनगर के डल झील में स्थित फ्लोटिंग पोस्ट ऑफिस अब प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात ...और पढ़ें

डल झील का तैरता डाकघर अब सुबह 9 से रात 9 बजे तक देगा सेवाएँ।

डल झील का तैरता डाकघर अब सुबह 9 से रात 9 बजे तक देगा सेवाएँ।

HighLights

  1. डल झील फ्लोटिंग पोस्ट ऑफिस के खुलने का समय बढ़ा।

  2. अब प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुला।

  3. पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को मिलेगी अधिक सुविधा।

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। श्रीनगर की डल झील में स्थित फ्लोटिंग पोस्ट ऑफिस अब रोजाना सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा। डाक विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए इसके कामकाज का समय बढ़ा दिया है। विभाग ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि लाल चौक हेड पोस्ट आफिस में कामकाज के घंटे बढ़ाने पर जनता से मिली अच्छी प्रतिक्रिया को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। लाल चौक हेड पोस्ट आफिस भी अब सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक काम कर रहा है।

जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के चीफ पोस्टमास्टर जनरल, कर्नल सागर हनुमान सिंह ने 'फ्लोटिंग पोस्ट आफिस' का दौरा किया। उनके साथ डाक सेवा निदेशक प्रतीक और श्रीनगर डाक संभाग के वरिष्ठ डाक अधीक्षक आदम मोहि-उ-दीन भी मौजूद थे। उन्होंने वहां की सुविधाओं का जायजा लिया और ग्राहकों, पर्यटकों तथा आम लोगों से बातचीत की।

विभाग ने बताया कि नेहरू पार्क में लोगों की भारी भीड़ और नियमित कार्यालय समय के बाद भी डाक सेवाओं की मांग को देखते हुए, कामकाज के घंटों को बढ़ाया गया है।

पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मिलेगी सुविधा

कर्नल सागर हनुमान सिंह ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पर्यटकों, स्थानीय निवासियों और अन्य ग्राहकों के लिए डाक सेवाओं को और अधिक सुविधाजनक बनाना है। उन्होंने कहा कि विभाग बेहतर पहुंच और सेवा प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

डाक सेवा निदेशक प्रतीक ने कहा कि 'फ्लोटिंग पोस्ट आफिस' न केवल एक महत्वपूर्ण डाक सुविधा है, बल्कि कश्मीर में पर्यटकों के आकर्षण का एक खास केंद्र भी है। उन्होंने कहा कि समय बढ़ने से स्थानीय निवासियों, पर्यटकों, हाउस-बोट संचालकों और अन्य लोगों को अपनी सुविधानुसार डाक सेवाओं का लाभ उठाने में मदद मिलेगी।

आदम मोहि-उ-दीन ने बताया कि लाल चौक हेड पोस्ट ऑफिस में कामकाज के घंटे बढ़ाने पर मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से विभाग को अन्य जगहों पर भी ऐसा ही कदम उठाने का प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के और भी डाकघरों में कामकाज के घंटे बढ़ाने की संभावना पर विचार किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।