Video: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के मलबे में फंसे व्यक्ति को इस तरह बचाया
CRPF. जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के मलबे में फंसे एक व्यक्ति को सीआरपीएफ जवानों की 72 बटैलियन ने रेस्क्यू कर निकाला।
जम्मू, जेएनएन। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के मलबे में फंसे एक व्यक्ति को सीआरपीएफ जवानों की 72 बटैलियन ने रेस्क्यू कर निकाला। व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। सीआरपीएफ के जवान मलवे में दबे एक व्यक्ति को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। यह वीडियो जिला रामबन का है। जम्मू संभाग के रामबन में भारी बारिश से भूस्खलन की चपेट में आ गए एक व्यक्ति को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने बचा लिया। यह व्यक्ति गले तक मलवे में दब चुका था। अगर त्वरित कार्रवाई न की जाती तो उसकी मौत निश्चित थी।
गत रात से जारी बारिश के बाद यहां भूस्खलन हुआ और उस दौरान एक व्यक्ति मलवे में दब गया। सीआरपीएफ की 72वीं बटालियन के जवान जब गश्त कर रहे तो दल में शामिल डॉग स्कवाड ने मलवे में दबे इस व्यक्ति को सूंघ लिया और जवानों को इस बारे में सूचना दी। बस फिर क्या था बटालियन के जवानों ने मलवे की खुदाई शुरू कर दी। खुदाई करते हुए जवानों ने इस बात का विशेष ध्यान रखा कि मलवे में दबे व्यक्ति को क्षति न पहुंचे। घंटों प्रयास के बाद व्यक्ति को मलवे से बाहर निकाल उसे तुरंत अस्पताल भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। डाक्टर उसकी हालत स्थिर बता रहे हैं।
मलवें में दबे व्यक्ति की पहचान प्रदीप कुमार निवासी बटोत के रूप में हुई है। एसपी रामबन संजय परिहार ने बताया कि प्रदीप की दिमागी हालत ठीक नहीं है।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे को बंद कर दिया गया है। मुख्य मार्ग बंद होने के कारण आज अमरनाथ यात्रा को भी स्थगित कर दिया गया है। भारी बारिश के कारण घाटी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
#WATCH CRPF personnel of 72nd Battalion rescue a man trapped in landslide on Jammu-Srinagar highway near milestone 147. On following cue from CRPF dog, the troops found a man trapped in debris of the landslide which had occurred last night. The man has been admitted to hospital. pic.twitter.com/JFBP7agak0
— ANI (@ANI) July 31, 2019
पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते मिट्टी गीली और नर्म हो गई है और अतिरिक्त बारिश से भूस्खलन, आकस्मिक बाढ़ और कीचड़ के धंसने की संभावना है जिससे राजमार्ग और स्थानीय सड़कें बंद हो सकती हैं।
जम्मू-कश्मीर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप