विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस के दिग्गज नेता और अनंतनाग विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Published: Fri, 27 Nov 2026 07:51 AM (GMT+05:30)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग से मौजूदा विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद का 73 वर्ष की आयु में जम्मू में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे, और उनके निधन से जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।

विधायक पीरजादा मोहम्मद का फाइल फोटो (जागरण)

विधायक पीरजादा मोहम्मद का फाइल फोटो (जागरण)

HighLights

  1. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन

  2. अनंतनाग से मौजूदा विधायक थे, 73 वर्ष की आयु

  3. जम्मू में लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग से मौजूदा विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद का गुरुवार देर रात जम्मू में निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे।

पीरजादा सईद ने वर्ष 2024 में हुए जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में अनंतनाग सीट से जीत हासिल की थी। इससे पहले वह कोकेरनाग विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। उन्होंने कोकरनाग से 1987, 2002 और 2008 में चुनाव जीता था। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में वह विभिन्न सरकारों में मंत्री भी रहे।

सईद ने 1980 में कश्मीर विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की थी और इसके बाद सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया था।

उनके निधन से जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। विभिन्न दलों के नेताओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की है। जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक परिदृश्य में पीरजादा मोहम्मद सईद के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।