'सारी हदें पार कर दी गई है...', दिल्ली पुलिस पर भड़के CM उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली पुलिस द्वारा राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास के साथ कथित बल प्रयोग की कड़ी निंदा की है।
-1791727817195_m.webp)
दिल्ली पुलिस पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का हमला।
HighLights
उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अस्वीकार्य बताया।
राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास पर कथित बल प्रयोग की निंदा।
निहत्थे प्रदर्शनकारी या सांसद पर बल प्रयोग गलत।
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली पुलिस द्वारा राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास के साथ कथित तौर पर बल प्रयोग करने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे अस्वीकार्य और किसी भी सूरत में उचित नहीं ठहराए जाने वाला कदम बताया।
उन्होंने कहा कि किसी निहत्थे प्रदर्शनकारी के साथ मारपीट करना गलत है और जनप्रतिनिधि के मामले में यह गंभीर चिंता का विषय है।
उमर अब्दुल्ला ने रविवार को इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस की ओर से कथित तौर पर किया गया बल प्रयोग अस्वीकार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदर्शनकारी निहत्था हो या निर्वाचित सांसद, उसके साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी परिस्थिति में सही नहीं ठहराया जा सकता।
उमर ने अपने सहयोगियों के साथ इस घटना की निंदा करते हुए इसे निंदनीय बर्बरता करार दिया। यह पूरा मामला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की ओर से एक्स पर किए गए एक पोस्ट के बाद सामने आया। पार्टी ने आरोप लगाया कि जॉन ब्रिटास पर दिल्ली पुलिस ने बेरहमी से हमला किया और बाद में उन्हें घायल तथा परेशान हालत में सड़क किनारे छोड़ दिया।
सीपीआई(एम) ने अपनी पोस्ट में तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि दिल्ली पुलिस ने सारी हदें पार कर दी हैं। पार्टी के इन आरोपों पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी कड़ा विरोध दर्ज कराया।
यह भी पढ़ें- Delhi CJP Protest News Live: 'कानूनी निर्देशों का पालन नहीं किया, हिंसा भड़काई', दीपके की हिरासत पर बोली दिल्ली पुलिस
यह भी पढ़ें- हिरासत में बैठे अभिजीत दीपके को दादी के निधन की सूचना दी थी या नहीं? दिल्ली पुलिस ने जारी किया वीडियो
