विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में फटा बादल, अचानक गांव में घुसा पानी और मलबा; जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग

Published: Tue, 16 Jun 2026 09:52 PM (IST)

उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले की तुलैल घाटी में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इस प्राकृतिक आपदा से कई रिहायशी मकानों और कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुंचा है।

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में फटा बादल। फोटो सोशल मीडिया

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में फटा बादल। फोटो सोशल मीडिया

HighLights

  1. तुलैल घाटी में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात।

  2. कई रिहायशी मकानों और कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा।

  3. स्थानीय लोगों में दहशत, सुरक्षित स्थानों पर पलायन।

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज क्षेत्र की तुलैल घाटी में सोमवार शाम बादल फट गया। घटना के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इस प्राकृतिक आपदा से कई रिहायशी मकानों और कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है। लोलाब में आसमानी बिजली गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। 

अधिकारियों के अनुसार, शाम के समय बादल फटने से अचानक भारी मात्रा में पानी और मलबा गांव में घुस आया। कई घरों में पानी भर गया तथा खेती योग्य भूमि जलमग्न हो गई। जलस्तर तेजी से बढ़ने के चलते स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और वे सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए।

तहसीलदार तुलैल जावेद अहमद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बादल फटने से प्रभावित गांव में फसलों और रिहायशी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।