विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu News: LOC पर जवानों को प्रेरणा देंगे छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा, रक्षामंत्री राजनाथ और महाराष्ट्र CM करेंगे अनावरण

By naveen sharmaEdited By: Deepak Saxena
Published: Sat, 21 Oct 2023 08:51 PM (IST)

सात नवंबर को कुपवाड़ा के लोलाब घाटी में एलओसी सैन्य जवानों को प्रेरणा देने के लिए छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा ...और पढ़ें

LOC पर जवानों को प्रेरणा देंगे छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा।
LOC पर जवानों को प्रेरणा देंगे छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा।

नवीन नवाज, श्रीनगर। नियंत्रण रेखा पर भीषण भौगोलिक परिस्थितियों के बीच दुश्मन के हर दुस्साहस का मुहंतोड़ जवाब देने के लिए हरदम तैयार खड़े सैन्य जवानों को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा सदैव राष्ट्र परमो धर्म: की भावना की प्रेरणा देगी। कुपवाड़ा के लोलाब घाटी में स्थापित की जा रही शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण सात नवंबर को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे करेंगे। प्रतिमा प्रतिभा करने से पूर्व पूजन होगा। इसके लिए शिवाजी के किलों से भूमि पूजन के लिए मिट्टी और जल लाया गया है।

विशेष फाइबर से निर्मित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा 25 अक्टूबर को कुपवाड़ा पहुंचेंगी। 23 अक्टूबर को दिल्ली में हुए समारोह में इन्हें प्रदर्शित किया जाएगा। यह प्रतिमा महाराष्ट्र से लाई जा रही है। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा को कश्मीर रवाना किया था।

वाहन से सड़क रास्ते कश्मीर लाई जा रही प्रतिमा को सूरत में प्रदर्शित किया है। एनजीओ अमही पुनेकर ने छत्रपति शिवाजी महाराज अटकेपर स्मारक समिति के साथ मिलकर कुपवाड़ा में प्रतिमा को स्थापित करने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए फरवरी में तैयारी शुरू की थी।

मराठा लाइट इनफैंट्री के पास सुरक्षा का जिम्मा

उत्तरी कश्मीर में एलओसी से सटे टीटवाल, टंगडार, केरन और मच्छल में कई जगह पर मराठा लाइट इनफैंट्री ही सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे हैं। कश्मीर में आतंकरोधी अभियानों से लेकर नियंत्रण रेखा पर घुसपैठियों के खिलाफ अहम भूमिका निभा रही सेना की 41 आरआर को मुख्य रूप से मराठा रेजिमेंट के जवानों से ही तैयार किया गया है। मराठा रेजीमेंट द्वारा जनवरी 2022 में नियंत्रण रेखा पर छत्रपति शिवाजी महाराज की दो प्रतिमाओं की स्थापना की थी। इनमें से एक प्रतिमा को समुद्र तल से 14800 फीट की ऊंचाई पर एलओसी के पास स्थापित किया गया है।

ये भी पढ़ें: कश्मीर में इस साल बने 10 स्थानीय लोग आतंकी, कार्यक्रम में DGP दिलबाग सिंह बोले- 'नौजवान समझ चुका हिंसा और जिहाद का सच'

प्रतिमा किसी भी मौसम की मार सह सकती

अमही पुनेकर गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के अध्यक्ष हेमंत जाधव ने दैनिक जागरण के साथ फोन पर कहा कि परिस्थितियों के अनुकूल रहने पर सात नवंबर को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कुपवाड़ा की लोलाब घाटी में मराठा लाइट इनफैंटरी के प्रतिष्ठान में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। हम वहां संग्रहालय भी तैयार करेंगे। सेना ने हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने का यकीन दिलाया है। नियंत्रण रेखा पर जिस जगह पर यह मूर्ति स्थापित की जाएगी, वहां शिवराय के पदचिन्हों से पावन हुए रायगढ़, तोराना, शिवनेरी, राजगढ़ और प्रतापगढ़ दुर्ग की मिट्टी भूमि पूजन के लिए कश्मीर ले जाई गई है।

हेमंत ने कहा कि घोड़े पर सवार छत्रपति शिवाजी की मूर्ति विशेष प्रकार के रसायन और फाइबर को मिलाकर तैयार की है। यह किसी मौसम की मार सह सकती है। 25 वर्ष तक खराब नहीं होगी। उन्होंने यह मूर्ति हम लोलाब घाटी में किसी चौक-चौराहे पर नहीं बल्कि सैन्य प्रतिष्ठान में ही स्थापित करेंगे। मूर्ति जिस मंच पर स्थापित की जानी है, वह पूरी तरह तैयार है। मूर्ति स्थापित करने के बाद मंच को ग्रेनाइट से सजाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Jammu News: 24 अक्टूबर को कटरा जाएंगे बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री, सुरक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद