विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JCB लेकर ATM उखाड़ने पहुंचे थे चोर, पर एक रुपया भी नहीं निकाल सके; कश्मीर में चोरी का 'फिल्मी प्लान' बुरी तरह फ्लॉप

Published: Fri, 27 Nov 2026 04:17 PM (IST)

मध्य कश्मीर के चाडूरा में चोरों ने जेसीबी की मदद से एसबीआई एटीएम लूटने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। चोर वारदात में इस्तेमाल जेसीबी और वाहन छोड़कर फरार हो गए, जिसे पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

बड़गाम में JCB से ATM उखाड़ने की कोशिश नाकाम। (AI Generated)

बड़गाम में JCB से ATM उखाड़ने की कोशिश नाकाम। (AI Generated)

HighLights

  1. चाडूरा में चोरों ने जेसीबी से एटीएम लूटने का प्रयास किया।

  2. चोर नकदी निकालने में असफल रहे, एटीएम सुरक्षित बचा।

  3. पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त जेसीबी, वाहन जब्त कर जांच शुरू की।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। मध्य कश्मीर के बड़गाम जिले के चाडूरा इलाके में चोरों ने जेसीबी की मदद से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) का एटीएम उखाड़कर उसमें रखी नकदी लूटने का प्रयास किया। हालांकि, चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। एटीएम तोड़ने और उखाड़ने में नाकाम रहने के बाद आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। इस दौरान वे वारदात में इस्तेमाल जेसीबी मशीन और एक वाहन वहीं छोड़ गए। पुलिस ने दोनों को कब्जे में ले लिया है। एटीएम में रखी नकदी पूरी तरह सुरक्षित है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चाडूरा इलाके में स्थित एसबीआइ के एटीएम को निशाना बनाने के लिए अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। इसके लिए वे अपने साथ जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे थे।

आरोपितों ने जेसीबी की मदद से एटीएम को उखाड़ने का प्रयास किया, ताकि मशीन में रखी नकदी तक पहुंच बनाई जा सके। हालांकि, काफी प्रयास के बावजूद वे एटीएम को तोड़ने या उखाड़ने में सफल नहीं हुए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

एटीएम से नकदी निकालने में नाकाम रहने के बाद आरोपित मौके से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही चाडूरा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई जेसीबी मशीन और एक वाहन को जब्त कर लिया है।

ATM उखाड़ने की कोशिश नाकाम

आशंका है कि इनका इस्तेमाल एटीएम को उखाड़ने और वारदात को अंजाम देने के लिए किया गया था। राहत की बात यह रही कि चोर एटीएम में रखी नकदी तक नहीं पहुंच पाए और बैंक का पैसा सुरक्षित बच गया।

पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जब्त किए गए जेसीबी और वाहन के आधार पर आरोपितों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल वारदात में शामिल लोगों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी को लेकर जांच जारी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।