विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गणतंत्र दिवस पर कश्मीर में सीमा पार से दुश्मन की हिमाकत, सांबा के रामगढ़ में BSF ने घुसपैठिए को मार गिराया

Published: Mon, 26 Jan 2026 01:17 AM (IST)Updated: Mon, 26 Jan 2026 02:13 AM (IST)

सांबा के रामगढ़ में रविवार रात बीएसएफ जवानों ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए ...और पढ़ें

कश्मीर के सांबा में बीएसएफ जवान ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। (फोटो- प्रतीकात्मक)

कश्मीर के सांबा में बीएसएफ जवान ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। (फोटो- प्रतीकात्मक)

HighLights

  1. बीएसएफ ने रामगढ़, सांबा में घुसपैठिए को मार गिराया।

  2. घुसपैठिया भारतीय सीमा में प्रवेश का प्रयास कर रहा था।

  3. हालिया ड्रोन गतिविधियों के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई थी।

संवाद सहयोगी, सांबा। जम्मू-कश्मीर सांबा के रामगढ़ में रविवार की रात 11:00 बजे सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठ को मार गिराया है, जो भारतीय सीमा में प्रवेश करने की फिराक में था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात 11:00 बजे के करीब संवा जिले के रामगढ़ सब सेक्टर की चक माजरा सीमा चौकी पर पर तैनात बीएसएफ के सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी।

ड्यूटी पर तैनात जवानों ने उसे पर नजर गढ़ाई रखी देखते ही देखते वह संदिग्ध व्यक्ति लगातार भारतीय सीमा की ओर बढ़ रहा था। इसके बाद जवानों ने उसे पर गोली चलाई और वह वहीं पर ढेर हो गया। समाचार लिखे जाने तक घुसपाठिए का शव अभी भी तारबंदी के साथ पड़ा हुआ है। फिलहाल सीमा सुरक्षा बल के कई उच्च अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

कई बार ड्रोन की संदिग्ध गतिविधि दिखी

आपको बता दें कि पाकिस्तान की ओर से लगातार घुसपैठ के कई प्रयास किए गए हैं। पिछले 15 दिनों की अगर बात करें तो कई बार संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि भी देखी गई है। इसके बाद सुरक्षाबलों ने अतिरिक्त जवानों की तनाती कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

यह भी पढ़ें- Republic Day 2026: विजय चौक से लेकर इंडिया गेट तक ट्रैफिक प्रतिबंध, दिल्ली पुलिस की फुल एडवाइजरी