विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Republic Day 2026: कर्तव्य पथ से विजय चौक तक ट्रैफिक सील, इन रास्तों से बचें; दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी

Published: Mon, 26 Jan 2026 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 26 Jan 2026 07:17 AM (IST)

दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों के चलते कई मुख्य मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लगाए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ...और पढ़ें

दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड को लेकर तैयारियां लगभग पूरी।

दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड को लेकर तैयारियां लगभग पूरी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में गणतंत्र दिवस परेड को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। ऐसे में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर कई मुख्य मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लगाए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर इन मार्गों से बचने की सलाह दी है।

दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, तिलक मार्ग और बहादुर शाह जफर मार्ग से होते हुए लाल किले पर संपन्न होगी। ऐसे में 25 जनवरी को शाम छह बजे से परेड खत्म होने तक विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ पर किसी यातायात को अनुमति नहीं होगी।

25 जनवरी को रात्रि 10 बजे से रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड पर परेड समाप्त होने तक कर्तव्य पथ की ओर यातायात की अनुमति नहीं होगी। 26 जनवरी को सुबह 09:15 बजे से परेड के तिलक मार्ग पार होने तक यातायात के लिए बंद रहेगा। वहीं सुबह 10:30 बजे से तिलक मार्ग, बहादुरशाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर दोनों दिशाओं में यातायात की अनुमति नहीं होगी।

यातायात पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे तदनुसार अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और अपनी सुविधा के लिए सुबह 09:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक परेड के मार्ग से बचें।

इन रास्तों का कर सकते हैं उपयोग

उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर
- रिंग रोड-आश्रम चौक-सराय काले खां-आइ.पी. फ्लाईओवर-राजघाट-रिंग रोड।
- मदरसा से लोधी रोड टी पाइंट अरबिंदो मार्ग एम्स चौक रिंग रोड-धौलाकुआं-वंदे मातरम मार्ग-शंकर रोड-पार्क स्ट्रीट या मंदिर मार्ग।

पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर

- रिंग रोड-भैरों रोड-मथुरा रोड-सुब्रमण्यम भारती मार्ग राजेश पायलट मार्ग-पृथ्वी राज रोड-सफदरजंग रोड कमाल अतातुर्क मार्ग-पंचशील मार्ग साइमन बोलिवर मार्ग अपर रिज रोड/वंदे मातरम मार्ग।
- रिंग रोड-आइएसबीटी-चंदगी राम अखाड़ा-माल रोड-आजाद पुर-रिंग रोड।
- रिंग रोड-भैरों रोड-मथुरा रोड-लोधी रोड-अरविंदो मार्ग सफदरजंग रोड-तीन मूर्ति मार्ग मदर टेरेसा क्रिसेंट पार्क स्ट्रीट-शंकर रोड-वंदे मातरम मार्ग।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए

- दक्षिण दिल्ली से धौला कुआं-वंदे मातरम पंचकुइयां रोड-आउटर सर्कल कनॉट प्लेस-पहाड़गंज की ओर के लिए चेम्सफोर्ड रोड या अजमेरी गेट की ओर के लिए मिंटो रोड-भवभूति मार्ग।
- पूर्वी दिल्ली से आइएसबीटी ब्रिज के माध्यम से बुलेवार्ड रोड-रानी झांसी पलाईओवर-राउन्ड अबाउट झंडेवालान डी.बी. गुप्ता रोड-शीला सिनेमा रोड-पहाड़गंज ब्रिज और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचें।

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए

- दक्षिण दिल्ली से रिंग रोड आश्रम चौक सराय काले खां रिंग रोड-राज घाट-रिंग रोड-चौक।
- यमुना बाजार-एस.पी. मुखर्जी मार्ग-छत्ता रेल-कोडिया ब्रिज और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचें।

कहां तक जाएंगी बसें

- गाजियाबाद से शिवाजी स्टेडियम जाने वाली बसें एनएच-24 रिंग रोड से होकर मैरों रोड पर समाप्त होंगी।
- एनएच-24 से आने वाली बसें रोड नं. 56 पर दाहिनी ओर मुड़ेंगी और आइएसबीटी आनन्द विहार पर समाप्त होंगी।
- गाजियाबाद की ओर से आने वाली बसों को मोहन नगर से वजीराबाद ब्रिज के लिए भोपुरा चुंगी की ओर मोड़ दिया जाएगा।
- धौला कुआं की ओर से आने वाली सभी अंतर्राज्यीय बसें धौला कुआं पर समाप्त हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें- Republic Day पर मौसम नहीं करेगा परेशान, मंगलवार को हो सकती है बारिश, येलो अलर्ट जारी