विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुलगाम आतंकी हमले का मोस्ट वांटेड लतीफ बट पर 15 लाख का इनाम, कश्मीर में जगह-जगह लगे पोस्टर

Published: Wed, 05 Aug 2026 10:58 PM (GMT+05:30)

दक्षिण कश्मीर में सक्रिय आतंकी मोहम्मद लतीफ बट पर पुलिस ने 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है और उसके पोस्टर भी जारी किए हैं।

कुलगाम आतंकी हमले का मोस्ट वांटेड लतीफ बट पर 15 लाख का इनाम, कश्मीर में जगह-जगह लगे पोस्टर

कुलगाम आतंकी हमले का मोस्ट वांटेड लतीफ बट पर 15 लाख का इनाम, कश्मीर में जगह-जगह लगे पोस्टर

HighLights

  1. आतंकी मोहम्मद लतीफ बट पर 15 लाख का इनाम घोषित।

  2. छत्तीसगढ़ के दो नागरिकों और एक पुलिसकर्मी की हत्या का आरोपी।

  3. लश्कर ए तैयबा के हिट स्क्वाड टीआरएफ का स्वयंभू कमांडर।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर में गत सप्ताह छत्तीसगढ़ के दो नागरिकों की हत्या कर कश्मीर में सक्रिय आतंकियों की मोस्टवांटेड सूची में शामिल हुए प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा के हिट स्क्वाड द रजिस्टेंस फ्रंट टीआरएफ के स्वयंभू स्थानीय आतंकी कमांडर मोहम्मद लतीफ बट पर पुलिस ने बुधवार को 15 लाख का इनाम घोषित कर दिया।

पुलिस ने लतीफ बट के पोस्टर भी जारी किए हैं। इन पोस्टरों को सभी व्यस्त और महत्वपूर्ण इलाकों में दीवारों, खंभों पर चिपकाया गया है। उल्लेखनीय है कि गत नवंबर में लश्कर-ए-तैयबा में सक्रिय हुए आतंकी मोहम्मद लतीफ बट ने गत 22 जुलाई को लाल चौक पहलगाम में एक पुलिसकर्मी की हत्या करने के बाद गत सप्ताह 31 जुलाई को केलम कुलगाम में दो छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों को भी मौत के घाट उतारा।

सभी सुरक्षा एजेंसियां उसे पकड़ने के लिए उसके सभी संभावित ठिकानों पर लगातार छापे डाल रही हैं,लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा है।

latif

15 लाख रुपये इनाम दिया जाएगा

संबंधित अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में खेरवान कुलगाम का रहने वाला 22 वर्षीय मोहम्मद लतीफ बट पुत्र मुश्ताक अहमद बट की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले, उसके ठिकाने के बारे में जानकारी देने वाले को 15 लाख रुपये इनाम दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 22 जुलाई को अनंतनाग में पुलिसकर्मी की हत्या करने के बाद भाग रहे लतीफ बट की तस्वीरें एक सीसीटीवी में कैद रिकॉर्ड हो गई थी। उनके आधार पर उसके परिजनों से भी संपर्क किया गया ओर उन्होंने भी स्वीकार किया कि वीडियो में नजर आने वाला आतंकी लतीफ ही है।

उसे पकड़ने के लिए उसके सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। दक्षिण कश्मीर में सक्रिय लश्कर ए तैयबा के सभी नए पुराने ओवरग्राउंड वर्करों की भी निशानदेही कर उनसे पूछताछ की जा रही है। लतीफ के जल्द ही पकड़े जाएगा या फिर मुठभेड़ में मारा जाएगा।

यह भी पढ़ें- कुलगाम आतंकी हमला: बातचीत की, पानी मांगा और मजदूरों पर चला दी गोली; लतीफ बट बैग में छिपाकर लाया था राइफल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।