विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जनता को भाषण नहीं, विकास का हिसाब दें', NC सांसदों पर बरसे BJP नेता अल्ताफ ठाकुर; जितेंद्र सिंह से सीखने की सलाह

Published: Wed, 11 Nov 2026 01:03 PM (IST)

भाजपा नेता अल्ताफ ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसदों पर जनता की उम्मीदों पर खरा न उतरने और ...और पढ़ें

नेकां सांसदों के विकास कार्यों और फंड खर्च पर भाजपा नेता का हमला। (फाइल फोटो)

नेकां सांसदों के विकास कार्यों और फंड खर्च पर भाजपा नेता का हमला। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भाजपा नेता अल्ताफ ठाकुर ने नेकां सांसदों के कामकाज पर सवाल उठाए।

  2. सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना फंड के उपयोग पर उठाए प्रश्न।

  3. कुछ नेकां सांसदों का विकास कार्यों पर खर्च शून्य रहा।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के सांसदों के कामकाज को लेकर भाजपा ने सवाल खड़े किए हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता अल्ताफ ठाकुर ने बुधवार को आरोप लगाया कि नेकां के सांसद जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने उन्हें बेरोजगारी, बिजली संकट, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल, सड़क संपर्क और आर्थिक विकास जैसे मुद्दों को संसद में प्रभावी ढंग से उठाने के लिए चुना था, लेकिन इन क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर ठोस नतीजे दिखाई नहीं दे रहे हैं।

ठाकुर ने नेकां लोकसभा सदस्य सांसद मियां अल्ताफ अहमद, सज्जाद अहमद किचलू, चौधरी मोहम्मद रमजान और शम्मी ओबेरॉय को निशाने पर लेते हुए कहा कि सांसदों की जिम्मेदारी केवल भाषण देने और राजनीतिक बयान जारी करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। उन्हें अपने क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करने चाहिए।

तीन सांसदों का खर्च शून्य

भाजपा नेता ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत मिलने वाली राशि के उपयोग पर भी सवाल उठाए। उनका दावा है कि लोकसभा सदस्य ई-साक्षी पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार सज्जाद किचलू, चौधरी मोहम्मद रमजान और शम्मी ओबेरॉय का दर्ज खर्च शून्य है, जबकि मियां अल्ताफ अहमद के मामले में यह करीब 21 प्रतिशत दर्ज है।

ठाकुर ने सवाल किया कि जब निर्वाचन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और विकास की जरूरतें मौजूद हैं, तो सांसद इतने कम खर्च का क्या जवाब देंगे? उन्होंने नेकां नेतृत्व से भी इस स्थिति पर स्पष्टीकरण मांगा।

भाजपा सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह से की तुलना

ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री एवं ऊधमपुर से भाजपा सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि वह नियमित रूप से जनता के बीच पहुंचते हैं और अधिकारियों के साथ संपर्क बनाकर विकास कार्यों तथा लोगों की शिकायतों को आगे बढ़ाते हैं।

उन्होंने नेकां सांसदों से अपना रिपोर्ट कार्ड सार्वजनिक करने की मांग करते हुए कहा कि जनता को अब बयानों और ज्ञापनों से आगे बढ़कर जवाबदेही, ठोस समाधान और विकास कार्यों का हिसाब चाहिए। उनके मुताबिक, सांसदों का मूल्यांकन जनता से जुड़ाव और क्षेत्र में कराए गए कार्यों के आधार पर होना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।