यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bharat Jodo Yatra: जम्मू कश्मीर के रामबन जिले से फिर शुरू हुई यात्रा, जयराम रमेश ने कहा लोग हैं काफी उत्साहित
भारत जोड़ो यात्रा आज फिर जम्मू कश्मीर के रामबन जिले से शुरू हो गई है। इस बीच लोगों में काफी ...और पढ़ें

श्रीनगर, एजेंसी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज फिर से जम्मू कश्मीर के रामबन जिले से शुरू हुई। यात्रा बनिहाल रेलवे स्टेशन से शुरू होकर आगे बढ़ रही है। यात्रा के दौरान सुरक्षा काफी कड़ी है। कांग्रेस समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। समर्थक डांस कर रहे हैं और जश्न मना रहे हैं।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि लोग काफी उत्साहित हैं। जीरो डिग्री तापमान के बाद भी राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया जा रहा है। भारत जोड़ो यात्रा आज बनिहाल से शुरू होकर अनंतनाग तक जाएगी। सुरक्षा के सारे इंतजाम किए गए हैं। 3 फरवरी को पिपक्षी दलों की मीटिंग होगी।
.jpg)
यात्रा का कार्यक्रम
सुबह 9 बजे पदयात्रा एनएच-44, बनिहाल रेलवे स्टेशन के पास से शुरू होगी।
सुबह 10 बजे बनिहाल टोल प्लाजा पर यात्रा विश्राम करेगी।
सुबह 11 बजे पदयात्रा फिर आर्मी गुडविल पब्लिक स्कूल से शुरू होगी।
दोपहर 1:30 बजे अनंतनाग के वेस्सु इंडस्ट्रीयल एस्टेट के पास पदयात्रा रुकेगी।
अनंतनाग के गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज पर यात्रा रात्रि विश्राम करेगी।
बनिहाल के खारपोरा से राहुल कश्मीर की तरफ बढ़ाएंगे कदम
खराब मौसम की वजह से बुधवार को स्थगित हुई भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को रामबन जिला के बनिहाल क्षेत्र से कश्मीर के लिए फिर से सफर शुरू करेगी। अभी यात्रा शुरू नहीं हो पाई है।
यात्रा जत्थे के वाहन पहले ही बनिहाल पहुंच चुके हैं।
बता दें कि 19 जनवरी को लखनपुर से जम्मू कशमीर में प्रवेश करने के बाद कठुआ, सांबा, जम्मू होते हुए भारत जोडो यात्रा 24 जनवरी को ऊधमपुर से रामबन जिला के चंद्रकोट में पहुंची थी। अगली सुबह 24 जनवरी को रामबन के भत्ति गांव से यात्रा श्रीनगर के लिए रवाना हुई। मगर सुबह से ही खराब मौसम ने यात्रा में बाधा डालना शुरु कर दिया।
जिस वजह से एक घंटे की देरी से शुरु हुई यात्रा हल्की और तेज बारिश में पानी और कीचड़ भरी सड़कों से मैत्रा होते हुए पहले पड़ाव शान पैलेस पहुंची। यहां से आगे के 35 किलोमीटर का मार्ग सड़क से तय कर खारपोरा पहुंचने के बाद यात्रा को अगले पडाव लांबर पहुंचना था। जहां पर नुक्कड़ सभा भी रखी गई थी। मगर शान पैलेस खारपोरा के बीच 35 किलोमीटर मार्ग भूस्खलन संभावित और बेहद जोखिम भरा था।
साथ ही जारी बारिश के कारण भूस्खलन की वजह से बाधित और पहाड़ से गिरते पत्थरों की वजह से सुरक्षा कारणों से यात्रा को 26 जनवरी तक स्थगित करने का फैसला लिया गया। इसके बाद यात्रा स्थगित कर सड़क मार्ग से राहुल गांधी रामबन से जम्मू पहुंचे और जम्मू से विमान से दिल्ली रवाना हो गए। इस समय राजमार्ग पूरी तरह खुला है।
हाईवे खुलने के साथ ही भारत जोड़ो यात्रा काफिले के सभी वाहन बनिहाल पहुंच चुके हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक 27 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा बनिहाल के खारपोरा से आगे की यात्रा शुरु करेगी और आज अनंतनाग के खन्नाबल में पड़ाव रहेगा।
