विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu: सांबा पुलिस के हत्थे चढ़ी अंतरराज्यीय महिला नशा तस्कर, पुंछ में भी 30 ग्राम हेरोइन समेत, चार गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Thu, 26 Jan 2023 02:38 PM (IST)

Jammu News जिले में मादक पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए एसएसपी बेनाम तोश के निर्देश पर लगातार चलाए जा ...और पढ़ें

पुलिस द्वारा नशा विरोधी अभियान चलाया गया।
पुलिस द्वारा नशा विरोधी अभियान चलाया गया।

सांबा, जागरण संवाददाता। जिले में मादक पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए एसएसपी बेनाम तोश के निर्देश पर लगातार चलाए जा रहे अभियान में सफलता भी मिल रही है। बुधवार को सांबा पुलिस ने एक मादक पदार्थों से जुड़ी अंतरराज्यीय महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से करीब डेढ़ सौ ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

एसएसपी बेनाम तोश ने इस संबंध में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि गिरफ्तार महिला तस्कर पंजाब से कठुआ, सांबा, जम्मू और आसपास के क्षेत्रों में हेरोइन (चिट्टा) की तस्करी करती रही है।

उसकी पहचान राजवीर कौर (28) पत्नी जसवंत सिंह, निवासी होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस से बचने के लिए वह यात्री वाहनों में अकेले ही सफर करती थी।

कुल्ले के बाहर से आरोपी को किया गिरफ्तार

वह जम्मू संभाग के स्थानीय तस्करों को आगे माल बेचने के लिए वह सप्लाई करती थी। पुलिस ने उसे सांबा में एक कुल्ले के बाहर से गिरफ्तार किया है। एसएसपी बेनाम तोश ने आगे कहा कि एक पखवाड़े में सांबा पुलिस ने चार शीर्ष अंतरराज्यीय मादक पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो पंजाब और कश्मीर से जम्मू संभाग में हेरोइन व अन्य नशीले पदार्थों की सप्लाई करते थे। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द कुछ और नशा तस्कर या नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले लोग पुलिस के हत्थे चढ़ सकते हैं।

पुंछ में भी चार लोग गिरफ्तार

पुलिस ने नशा विरोधी अभियान जारी रखते हुए एसएचओ पुंछ रणजीत सिंह राव और चौकी प्रभारी झलास राहुल अंगराल के नेतृत्व में विशेष सूचना पर पुलिस स्टेशन पुंछ की पुलिस पार्टी ने पुंछ झलास सड़क पर औचक नाके के दौरान पैदल गुजर रहे चार यात्रियों को रोका। चेकिंग के दौरान उनके कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन के साथ-साथ छह डिस्पोजेबल सिरिंज बरामद की गई।

पकड़े गए आरोपितों की पहचान मुहम्मद नवाज शरीफ निवासी खनेतर पुंछ, मुहम्मद शकील निवासी अलापीर पुंछ, खालिद भट निवासी अलापीर पुंछ और रशीद अहमद उर्फ मिसिंग निवासी काजी मोड़ा सुक्खा कट्ठा पुंछ के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन पुंछ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई एसएसपी पुंछ रोहित बकसोत्रा के दिशानिर्देश पर अतिरिक्त एसपी पुंछ मुशीम अहमद व डीएसपी मुख्यालय अफरात हुसैन की निगरानी में की गई।