बारामूला पुलिस का कमाल, 24 घंटे में सुलझाया चोरी का मामला; चार गिरफ्तार और आठ डीप फ्रीजर बरामद
बारामूला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक चोरी का मामला सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ...और पढ़ें

बारामूला में 24 घंटे में सुलझी चोरी की गुत्थी। (फाइल फोटो)
HighLights
बारामूला पुलिस ने 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया।
चार आरोपी गिरफ्तार, आठ डीप फ्रीजर बरामद किए गए।
टेक्निकल एनालिसिस और पूछताछ से मिली सफलता।
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। बारामूला पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी का एक मामला सुलझा चोरी हुआ सामान बरामद किया और इस संबंध में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस प्रवक्ता के अनुसार कनरू एंटरप्राइजेज के मालिक, कनलीबाग, बारामूला के निवासी, नज़ीर अहमद कनरू पुत्र मोहम्मद मकबूल कनरू ने बारामूला के गुलनार पार्क के पास गौसिया कालोनी में अपने गोदाम से डीप फ़्रीज़र चोरी होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर फौरन जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान, पुलिस टीमों ने टेक्निकल एनालिसिस किया और पूछताछ के लिए कई संदिग्धों की पहचान की। प्रवक्ता के अनुसार, पूछताछ के दौरान संदिग्धों में से एक, जिसकी पहचान आदिल हसन डार पुत्र गुलाम हसन डार निवासी जोगियार, शीरी के तौर पर हुई है, ने अपने साथियों के साथ अपराध में अपनी संलिप्तता का खुलासा किया।
आगे की जांच से पता चला कि टाटा मोबाइल वाहन जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेके 01 एएफ-7379 है, जिसे आरिफ हुसैन वानी पुत्र वजीर अहमद वानी, निवासी गंटमुल्ला बाला चला रहा था, का इस्तेमाल चोरी की संपत्ति को ले जाने के लिए किया गया था। चोरी के डीप फ्रीजर बाद में आरोपियों और उनके साथियों में बांट दिए गए थे।
चोरी हुए सभी आठ डीप फ्रीजर बरामद
जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कई टीमें बनाईं और उन्हें अलग-अलग जगहों पर भेजा। पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर चोरी हुए सभी आठ डीप फ्रीजर बरामद कर लिए।
इनमें से पांच डीप फ्रीजर शौकत अहमद डार उर्फ साहिल पुत्र मोहम्मद मकबूल डार, निवासी जोगियार के कब्जे से मिले। वहीं, दो डीप फ्रीजर आसिफ अमीन तंतारी पुत्र मोहम्मद अमीन तंतारी, निवासी जोगियार की दुकान से बरामद किए गए।
इसके अलावा, एक डीप फ्रीजर आरिफ हुसैन वानी के घर से मिला। वानी वही ड्राइवर है, जिसकी गाड़ी का इस्तेमाल चोरी का सामान ले जाने के लिए किया गया था।
चारों आरोपी गिरफ्तार, कानूनी प्रक्रिया के तहत हुई कार्रवाई
अपराध में इस्तेमाल की गई टाटा मोबाइल गाड़ी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेके 01-एएफ-7379 है, उसे भी ज़ब्त कर लिया गया है।
प्रवक्ता ने कहा कि सभी चार आरोपियों, यानी आदिल हसन डार, शौकत अहमद डार उर्फ साहिल, आसिफ अमीन तांतरी और आरिफ हुसैन वानी को कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।