झेलम नदी में अवैध रेत खनन पर पुलिस की रेड, लाखों की भारी मशीनें जब्त; FIR दर्ज
बारामूला पुलिस ने झेलम नदी में अवैध रेत खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 10 लाख रुपये ...और पढ़ें
-1791793513796_m.webp)
HighLights
झेलम नदी में अवैध रेत खनन पर पुलिस की रेड
10 लाख रुपये मूल्य की चार भारी मशीनें जब्त
खनन माफिया के खिलाफ FIR दर्ज, जांच जारी
जागरण संवाददाता, बारामूला। झेलम नदी के प्राकृतिक पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले अवैध बालू खनन माफिया के खिलाफ बारामूला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
DySP हेडक्वार्टर की अगुवाई में पुलिस टीम ने वीरवान-पंडित कॉलोनी से शीरी तक चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन में करीब 10 लाख रुपये मूल्य की चार भारी मोटरें और अन्य उपकरण जब्त किए हैं।
खनन व सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
वीरवान से शीरी तक चला पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन
बारामूला पुलिस ने झेलम नदी से अवैध रूप से रेत निकालने की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए वीरवान-पंडित कॉलोनी से लेकर शीरी नए पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र तक व्यापक छापेमारी की।
इस छापेमारी के दौरान मौके पर अवैध बालू खनन में लगी भारी मशीनरी पाई गई, जिसे तुरंत ज़ब्त कर लिया गया।
लाखों की चार भारी मोटरें और उपकरण जब्त
संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने रेत निकालने के लिए इस्तेमाल की जा रही चार भारी-भरकम मोटरों को जब्त किया है, जिनमें से प्रत्येक की अनुमानित कीमत लगभग ₹2.5 लाख है।
इसके साथ ही मौके से कई छोटी मोटरें और खनन में प्रयुक्त होने वाले अन्य प्रासंगिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
दर्ज हुई एफआईआर
कार्रवाई के दौरान खनन विभाग और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने इस संबंध में कानून की संबंधित धाराओं के तहत FIR नंबर 166/2026 दर्ज की है।
बारामूला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि झेलम नदी के पर्यावरण और सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें- जम्मू में उफनते नाले में बही महिला, पति को बचाने गई थी; पुलिस और बचाव दल तलाश में जुटे
