विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पेंशन रुकने की चिंता छोड़िए, मोबाइल से घर बैठे जमा करें डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट; बारामुला प्रशासन ने शुरू की सुविधा

Published: Mon, 09 Nov 2026 03:56 PM (IST)

बारामुला प्रशासन ने पेंशनरों के लिए आधार फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की सुविधा शुरू की ...और पढ़ें

बारामुला में पेंशनरों को घर बैठे मिलेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट। (AI Generated)

बारामुला में पेंशनरों को घर बैठे मिलेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट। (AI Generated)

HighLights

  1. पेंशनरों को अब बैंक या ट्रेजरी नहीं जाना होगा।

  2. आधार फेस ऑथेंटिकेशन से घर बैठे सत्यापन संभव होगा।

  3. मोबाइल पर 'आधार फेस पहचान' और 'जीवन प्रमाण' ऐप का उपयोग करें।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। पेंशन पाने वाले बुजुर्गों को अब सालाना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने के लिए बैंक या ट्रेजरी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बारामुला जिला प्रशासन ने पेंशनरों की सुविधा के लिए आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डीएलसी) जमा कराने की व्यवस्था शुरू की है। इससे घर बैठे ही चेहरे की पहचान के माध्यम से पेंशन संबंधी अनिवार्य सत्यापन पूरा किया जा सकेगा।

उपायुक्त बारामूला कार्यालय की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार, इस सुविधा का लाभ लेने के लिए पेंशनरों को सबसे पहले मोबाइल फोन में 'आधार फेस पहचान' एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद 'जीवन प्रमान' एप इंस्टॉल करना होगा।

प्रक्रिया के तहत ऑपरेटर ऑथेंटिकेशन के लिए आधार नंबर, पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी। इसके बाद मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के जरिए सत्यापन पूरा किया जाएगा।

आधार के अनुसार दर्ज करनी होगी जानकारी

सफलतापूर्वक प्रमाणीकरण के बाद पेंशनर का आधार के अनुसार नाम, पेंशन का प्रकार, पेंशन स्वीकृत करने वाले प्राधिकरण, भुगतान करने वाली एजेंसी, पीपीओ नंबर और बैंक खाता संख्या दर्ज करनी होगी। इसके बाद मोबाइल कैमरे के सामने चेहरे का स्कैन किया जाएगा।

फेस स्कैन सफल होने पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा होने की पुष्टि के साथ पीपीओ नंबर और प्रमान आईडी जारी होगी। पेंशनर अपना प्रमाण-पत्र आधिकारिक जीवन प्रमाण पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे।

मदद के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

बारामुला प्रशासन का कहना है कि इस डिजिटल सुविधा से विशेषकर बुजुर्ग और ऐसे पेंशनर, जिन्हें चलने-फिरने में परेशानी होती है, काफी लाभान्वित होंगे।

इससे समय और मेहनत दोनों की बचत होगी। किसी भी तरह की सहायता या जानकारी के लिए जिला ट्रेजरी बारामूला के हेल्पलाइन नंबर 7051544073 तथा पेंशनर सेल के नंबर 7006283191 पर संपर्क किया जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।