विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनंतनाग में सेब तोड़ते समय भालू ने किया भाई-बहन पर जानलेवा हमला, वन्यजीव विभाग की टीम अलर्ट 

Published: Tue, 15 Sep 2026 02:50 PM (IST)

अनंतनाग के डूरू इलाके में एक सेब के बाग में भालू के हमले से भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो ...और पढ़ें

अनंतनाग के डूरू में सेब तोड़ रहे भाई-बहन पर भालू का हमला।

अनंतनाग के डूरू में सेब तोड़ रहे भाई-बहन पर भालू का हमला।

HighLights

  1. अनंतनाग के डूरू में भालू ने भाई-बहन पर हमला किया

  2. सेब के बाग में तोड़ते समय हुए गंभीर रूप से घायल

  3. वन्यजीव विभाग ने तलाशी अभियान शुरू किया, सुरक्षा सलाह जारी

जागरण संवाददाता,श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग इलाके में बाग में सेब तोड़ रहे भाई-बहन पर खूंखार भालू ने जानलेवा हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

भालू ने 23 वर्षीय आबिद नजीर और 16 वर्षीय सेहरीश नजीर पर हमला किया था। दोनों बाग में जाकर सेब तोड़ रहे थे तभी अचानक से वहां भालू आ गया।

स्थानीय निवासियों के मुताबिक, दोनों बाग में सेब तोड़ रहे थे, तभी अचानक भालू वहां आ गया और उन पर हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। डूरू कंट्रोल रूम की वन्यजीव विभाग की टीम इलाके में पहुंची और जानवर को खोजने और पकड़ने के लिए कारर्वाई शुरू की। खबर लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी था।

घटना के बाद इलाके में भारी दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही वन्यजीव विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर भालू को ट्रैंकुलाइज करने और पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

इधर वन्यजीव अधिकारी ने निवासियों को सुरक्षा सलाह का पालन करने और सुबह-सुबह या देर सुबह अकेले बाहर निकलने से बचने की सलाह दी। उन्होंने लोगों से बागों में जाते समय समूह में चलने और इलाकों को साफ रखने का आग्रह किया ताकि जंगली जानवरों को वहां लंबे समय तक रुकने से रोका जा सके।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: राजौरी में लश्कर-ए-तैयबा के 3 मददगार गिरफ्तार, आतंकियों के गाइड बनकर दिखाते थे रास्ता; IED बरामद