विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कश्मीर में इलाज की तस्वीर बदलेगा एम्स अवंतीपोरा, जेपी नड्डा ने पहुंचकर परखी तैयारियां; निर्माण में तेजी लाने पर जोर

By Rahul SharmaEdited By: Dallu Slathia
Published: Thu, 05 Nov 2026 02:47 PM (IST)

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने जम्मू-कश्मीर की मंत्री सकीना इटू के साथ एम्स अवंतीपोरा के निर्माण कार्य की प्रगति ...और पढ़ें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एम्स अवंतीपोरा के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एम्स अवंतीपोरा के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

HighLights

  1. केंद्रीय मंत्री नड्डा ने एम्स अवंतीपोरा की प्रगति जांची।

  2. समीक्षा बैठक में सकीना इटू भी मौजूद रहीं।

  3. एम्स कश्मीर में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का केंद्र बनेगा।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एम्स अवंतीपोरा की निर्माण परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इटू के साथ दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा में निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का जायजा लिया।

समीक्षा बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने संस्थान में चल रहे विकास कार्यों, बुनियादी ढांचे की तैयारियों और परियोजना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी ली। इस दौरान अब तक हुई प्रगति का आकलन करने के साथ उन क्षेत्रों की भी पहचान की गई, जिन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, ताकि परियोजना को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।

इस अवसर पर सकीना इटू ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया और जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से मिल रहे सहयोग की सराहना की।

कश्मीर में आधुनिक इलाज का बड़ा केंद्र बनेगा एम्स अवंतीपोरा

आपको बता दें कि एम्स अवंतीपोरा को कश्मीर में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ उपचार, चिकित्सा शिक्षा और शोध के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके शुरू होने से न केवल कश्मीर बल्कि आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को भी उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।

एम्स के पूरी तरह संचालित होने के बाद गंभीर और जटिल बीमारियों के उपचार के लिए मरीजों को जम्मू-कश्मीर से बाहर जाने की जरूरत कम होगी। साथ ही क्षेत्र में सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच बेहतर होने की उम्मीद है।

केंद्र और जम्मू-कश्मीर सरकार की इस संयुक्त पहल को प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और आम लोगों को बेहतर एवं किफायती चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।