Move to Jagran APP

बर्फबारी की आशंका से कश्मीर के आंतरिक रोड यातायात के लिए बंद

संवाद सहयोगी श्रीनगर कश्मीर घाटी में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए संवे

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 07:22 PM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 07:22 PM (IST)
बर्फबारी की आशंका से कश्मीर के आंतरिक रोड यातायात के लिए बंद
बर्फबारी की आशंका से कश्मीर के आंतरिक रोड यातायात के लिए बंद

संवाद सहयोगी, श्रीनगर : कश्मीर घाटी में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों के लोगों को सावधानी बरतने को कहा है। साथ ही सावधानी बरतते हुए बांडीपुर-गुरेज और कुपवाड़ा-करनाह रोड यातायात के लिए बंद कर दिए हैं। शनिवार को श्रीनगर व कई अन्य स्थानों पर बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने रविवार को कई स्थानों पर हल्की और सामान्य बर्फबारी की आशंका जाहिर की है।

loksabha election banner

मौसम विभाग ने पांच दिसंबर से घाटी में हल्की से सामान्य बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सात दिसंबर को रहेगा। प्रशासन ने घाटी के कुपवाड़ा, बांडीपोरा, अबारामूला, गांदरबल, अनंतनाग, कुलगाम और शोपियां जैसे उच्च पर्वतीय इलाकों में हिमस्खलन की आशंका जताते हुए लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा है।

जानकारी के अनुसार बांडीपोरा-गुरेज व तुलैल-दावर रोड को शनिवार सुबह यातायात के लिए बंद कर दिया गया। इन दोनों पहाड़ी रास्तों पर बर्फबारी से हिमस्खलन का खतरा रहता है। जिससे सफर करना खतरनाक साबित हो सकता है। इन्हें फिलहाल यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। बर्फबारी के बाद मौसम में सुधार आते ही इन रास्तों पर यातायात बहाल किया जाएगा। उधर, कुपवाड़ा-करनाह रोड भी शनिवार को यातायात के लिए बंद किया गया। इसे भी मौसम में सुधार आने के बाद यातायात बहाल किया जाएगा।

बता देते हैं कि मौजूदा सर्दियों में अभी तक वादी के निचले इलाकों में बर्फबारी नहीं हुई है और ऊपरी इलाके कई बार बर्फ से ढक चुकेहैं।

शनिवार को भी शुष्क मौसम के बीच वादी में भीषण ठंड का प्रकोप जारी रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान में सुधार आया है। श्रीनगर समेत अधिकांश क्षेत्रों में आसमान घने बादलों से ढका रहा। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस जबकि रात का न्यूनतम तापमान -0.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 12.6 व न्यूनतम -2.0, गुलमर्ग में अधिकतम 7.4 व न्यूनतम -1.2, काजीगुंड में अधिकतम 13.9 व न्यूनतम -0.4, कुपवाड़ा में अधिकतम 15.6 व न्यूनतम -1.3, जबकि कुकरनाग में अधिकतम 12.4 व न्यूनतम -1.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान घाटी में कई स्थानों पर हलकी से सामान्य बर्फबारी की आशंका जताई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.