विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेशनल कॉन्फ्रेंस के बाद अब अपनी पार्टी में बड़ी बगावत के आसार, 8-9 दिग्गज नेता छोड़ सकते हैं साथ

Published: Wed, 04 Nov 2026 10:15 PM (IST)

नेशनल कॉन्फ्रेंस के बाद अब अल्ताफ बुखारी की अपनी पार्टी में भी बड़ी टूट के संकेत हैं, जहां 8-9 प्रमुख नेता इस्तीफा देने की तैयारी में हैं।

अपनी पार्टी में बड़ी बगावत के आसार, 8-9 दिग्गज नेता छोड़ सकते हैं साथ। फाइल फोटो

अपनी पार्टी में बड़ी बगावत के आसार, 8-9 दिग्गज नेता छोड़ सकते हैं साथ। फाइल फोटो

HighLights

  1. अपनी पार्टी में 8-9 प्रमुख नेताओं के इस्तीफे की तैयारी।

  2. श्रीनगर में अल्ताफ बुखारी की अध्यक्षता में अहम बैठक।

  3. बैठक में असंतुष्ट नेताओं के राजनीतिक भविष्य पर फैसला।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस में आंतरिक असंतोष और आगा रुहुल्लाह के पार्टी छोड़ने के घटनाक्रम के बाद अब अल्ताफ बुखारी की अपनी पार्टी में भी बड़ी टूट के संकेत मिलने लगे हैं। पार्टी के आठ से नौ प्रमुख नेताओं के इस्तीफा देने की तैयारी की खबरों ने सियासी हलकों में हलचल बढ़ा दी है। ऐसे में सवाल है कि क्या जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों में अंदरूनी नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी है?

सूत्रों के मुताबकि पार्टी के भीतर चल रही इस खींचतान के बीच वीरवार को श्रीनगर के चर्च लेन स्थित अपनी पार्टी मुख्यालय में एक अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी के भी मौजूद रहने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी छोड़ने पर विचार कर रहे नेताओं के लिए यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

हालांकि, बैठक का आधिकारिक एजेंडा अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इसमें शामिल होने वाले असंतुष्ट नेता विचार-विमर्श के बाद अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर अंतिम फैसला कर सकते हैं। यानी वे पार्टी में बने रहेंगे या उससे अलग रास्ता चुनेंगे, इसका निर्णय बैठक के बाद सामने आ सकता है।

संगठन की ताकत पर पड़ सकता है असर

अपनी पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इस्तीफे की तैयारी कर रहे बताए जा रहे नेताओं में कई प्रमुख चेहरे शामिल हैं। यदि आठ से नौ नेताओं का पार्टी से अलग होना तय होता है, तो इससे संगठनात्मक ढांचे को झटका लग सकता है। साथ ही जम्मू-कश्मीर में नए राजनीतिक गठजोड़ और समीकरण बनने की संभावनाएं भी बढ़ सकती हैं।

फिलहाल वीरवार की बैठक पर राजनीतिक हलकों की नजरें टिकी हैं। यह बैठक केवल कुछ नेताओं के भविष्य का फैसला नहीं करेगी, बल्कि अपनी पार्टी की अंदरूनी एकजुटता और आगे की राजनीतिक दिशा के लिए भी अहम साबित हो सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।