विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Omar Abdullah: बारामूला में चुनाव हारने के बाद मतदाताओं से बोले उमर अब्दुल्ला, कहा- 'लोकतंत्र की लौ जलाने के लिए धन्यवाद'

By Agency Edited By: Deepak Saxena
Published: Wed, 05 Jun 2024 02:45 PM (IST)

जम्मू कश्मीर की बारामूला लोकसभा सीट से चुनाव हारने के बाद एनसी उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने मतदाताओं को ...और पढ़ें

बारामूला में चुनाव हारने के बाद मतदाताओं से बोले उमर अब्दुल्ला।
बारामूला में चुनाव हारने के बाद मतदाताओं से बोले उमर अब्दुल्ला।

पीटीआई, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला से लोकसभा चुनाव हारने के एक दिन बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को लोकतंत्र की लौ को जलाए रखने के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। अब्दुल्ला को जेल में बंद पूर्व विधायक शेख अब्दुल राशिद उर्फ ​​इंजीनियर राशिद ने 2,04,142 मतों के अंतर से हराया।

राशिद यूएपीए के तहत जेल में बंद

पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन भी मैदान में थे। राशिद वर्तमान में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज एक मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।

ये भी पढ़ें: JK Lok Sabha Election Results: अनंतनाग-राजौरी में पीडीपी पर भारी पड़ी नेकां, मियां अल्ताफ के जीतने में इस समुदाय का बड़ा हाथ

उमर अब्दुल्ला ने मतदाताओं को कहा धन्यवाद

उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कल के शोरगुल और गहरी व्यक्तिगत निराशा ( राष्ट्रीय परिणामों और अन्य जगहों पर @JKNC_ की जीत को देखते हुए थोड़ी सी संतुष्टि) के बीच मैं उत्तरी कश्मीर के मतदाताओं, खासकर जिन्होंने मुझे वोट दिया, उनको धन्यवाद देना भूल गया, क्योंकि वे बाहर आए और अपनी आवाज बुलंद करने के लिए अपने वोट का इस्तेमाल किया।

आगे उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मतदान केंद्रों पर आने और लोकतंत्र की लौ को जलाए रखने के लिए आपका धन्यवाद। एनसी ने कश्मीर में दो सीटें - श्रीनगर और अनंतनाग-राजौरी बड़े अंतर से जीतीं हैं।

ये भी पढ़ें: JK Lok Sabha Election Results: गुलाम नबी आजाद की पार्टी के दोनों उम्मीदवार हारे, विधानसभा चुनाव की राह भी होगी मुश्किल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।